फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leaders sat on a 25-hour fast over the incidents of rape and murder of girls and women in the

Bhopal:प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को लेकर कांग्रेसी नेता 25 घंटे उपवास बैठे

Tue, 08 Oct 2024 09:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 08 Oct 2024 09:20 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में मंगलवार को बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस नेता उपवास कर रहे है। सुबह 11 बजे से कांग्रेस नेताओं का उपवास शुरू हो गया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं को ब्लॉक स्तर पर उपवास करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leaders sat on a 25-hour fast over the incidents of rape and murder of girls and women in the
उपवास में बैठे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता आंदोलन कर रहे हैं। अब राजधानी भोपाल में मंगलवार को बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस नेता उपवास कर रहे है। सुबह 11 बजे से कांग्रेस नेताओं का उपवास शुरू हो गया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं को ब्लॉक स्तर पर उपवास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पुलिस वालों की बच्चियां सुरक्षित नहीं तो कौन बचेगा 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने 25 घंटे का उपवास कर रहे हैं। शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस वाले की बच्ची, मिलिट्री वालों की सहयोगी जब ये नहीं बच सकते, तो कौन बचेगा। कुल मिलाकर ये बहुत सीरियस मामला है। ड्रग्स की फैक्ट्रियां भोपाल में पकड़ रही हैं। इन सभी मामलों में सरकार को बहुत ठोस कदम उठाना पड़ेगा, तभी कुछ हो सकता है। शर्मा ने कहा कि इन घटनाओं पर रोक न लग पाने की एक वजह यह भी है कि हमारे जो डीजीपी सुधीर सक्सेना हैं, उनके कुछ महीने बचे हैं। वे कानून व्यवस्था में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास इतना लोड है कि जितना उनको समय ग्रह मंत्रालय को देना चाहिए, वे नहीं दे रहे हैं। मुझे लगता है कहीं न कहीं, डॉ. मोहन यादव से बीजेपी में सीनियर लोग मिलकर उनको अस्थिर करने का प्रयास कर
विज्ञापन

 रहे हैं।

आरोपियों को फांसी की मांग
कांग्रेस की मांग है कि दोषियों को फांसी दी जाए और कोई कठोरतम सजा हो तो उसका भी प्रावधान करें। यह सारी चीजें वायरल हो ताकि अपराधियों में भय का माहौल बनसके। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस के अन्य नेता भी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा ऐप बनाया जाए
पीसी शर्मा ने कहा कि जब वे आईटी मंत्री थे, तब अमेरिका में अंबर नाम की बच्ची का किडनैप हुआ था। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची की खोज के लिए अमेरिका में अंबर अलर्ट नाम से ही ऐप बनाया गया था। ऐसा ही ऐप हम दुर्गा अलर्ट नाम से बना सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed