फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress conducted three surveys to find candidates for Madhya Pradesh Assembly elections

MP election 2023: कांग्रेस में टिकट के लिए ट्रिपल टेस्ट, दावेदार को पार्टी की कसौटी पर उतरना होगा खरा

Sun, 24 Sep 2023 10:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Sep 2023 10:21 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के तीन सर्वे में खरा उतरने के बाद ही दावेदारों को टिकट मिलने की राह आसान होगी। बताया जा रहा है कि इन तीनों सर्वे की रिपोर्ट पार्टी के पास आ गई है। 

विज्ञापन
Congress conducted three surveys to find candidates for Madhya Pradesh Assembly elections
टिकट उम्मीदवार के लिए कांगेस पार्टी ने कराया सर्वे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तलाशने के लिए कांग्रेस की ओर से इस बार तीन अलग-अलग सर्वे करवाए गए हैं। इनमें पास होने बाद ही टिकट की राह आसान होगी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस से टिकट पाने वाले दावेदारों को इस बार ट्रिपल टेस्ट से गुजरना होगा। ट्रिपल टेस्ट में पास होने पर ही उन्हें विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तलाशने के लिए तीन अलग-अलग सर्वे करवाए जा रहे हैं। इनमें एक सर्वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)की ओर से करवाया गया है, जबकि दूसरा सर्वे राहुल गांधी के लिए सुनील कोनू गोलू की टीम ने किया है। इसके साथ ही तीसरा सर्वे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने स्तर पर करवाया है। अब इन तीन सर्वे में खरा उतरने के बाद ही टिकट मिलने की राह आसान होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन तीनों सर्वे की रिपोर्ट पार्टी के पास आ गई है। हालांकि pcc चीफ कमलनाथ यह साफ कर चुके हैं कि हमारे लिए कैंडिडेट का जिताऊ होना ही एक मात्र पैमाना है। इधर, ये भी कहा जा रहा है कि टिकट बंटवारे में खींचतान न हो इसी वजह से प्रत्याशियों की सूची भोपाल से न होकर दिल्ली हेड ऑफिस से तय होगी।


छह महीने पहले नहीं हो पाए कैंडिडेट घोषित 
विधानसभा चुनाव से एक साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया था कि चुनाव से छह महीने पहले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी, जिससे प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए अधिक वक्त मिल सके। बीते विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार के लिए अधिक वक्त नहीं मिल पाया था, यही वजह है कि कई जगह पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि गुजरते समय के साथ पार्टी के लिए ये संभव नहीं हो आया, जबकि टिकट घोषित करने की रेस में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई।

सिटिंग एमएलए का नंबर पहले
कांग्रेस की ओर से पहली सूची में करीब 60 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने का अनुमान है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सूची में सिटिंग विधायकों के नाम सबसे ज्यादा होंगे। इसके अलावा ऐसे चेहरों को भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है, जिन सीटों पर कोई विवाद नहीं है या सिंगल नाम है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की सूची तीन चरणों में जारी होगी। सितंबर माह के आखिरी तक पहली सूची आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed