फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Shivraj will hold one-to-one talks with employees organizations, Madhya Pradesh assembly elections 2023

MP News: CM शिवराज करेंगे कर्मचारी संगठनों से वन-टू-वन बातचीत, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने मांगे दो-दो नाम

Sat, 08 Apr 2023 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

चुनावी साल में सीएम शिवराज हर वर्ग को साधने में लगे हैं। वे अब सीएम सरकारी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करेंगे। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने रजिस्टर्ड कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से दो-दो नाम मांगे हैं। हालांकि अभी बैठक की तारीख तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
CM Shivraj will hold one-to-one talks with employees organizations, Madhya Pradesh assembly elections 2023
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को साधने में जुटे हुए हैं। अब सीएम सरकारी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने रजिस्टर्ड कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से दो-दो नाम मांगे हैं। मुख्यमंत्री इनसे वन-टू-वन चर्चा करेंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं है। बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल के बाद बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


मंत्रालय कर्मचारी संघ को छोड़ दें तो अधिकतर कर्मचारी संगठन आंदोलन की राह पर हैं। प्रदेश के सबसे बड़े तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन ने 20 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का ऐलान किया है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी, बिजली कर्मचारी, पेंशनर्स, अध्यापक, संविदा कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, लिपिक वर्ग और वाहन चालक संघ समेत अन्य कर्मचारी संगठन भी आंदोलन कर रहे हैं या करने की तैयारी में हैं। ऐसे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर कोई बड़ी सौगात का ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed