{"_id":"63e3b8e92b482664c0072ba6","slug":"bjp-won-six-out-of-7-urban-bodies-of-barwani-state-president-congratulated-the-workers-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बड़वानी की 7 नगरीय निकायों में से छह पर जीती भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बड़वानी की 7 नगरीय निकायों में से छह पर जीती भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई
Wed, 08 Feb 2023 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:30 PM IST
सार
बड़वानी जिले की 7 में से 6 निकायों पर भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जीत के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
बड़वानी में भाजपा की बड़ी जीत पर वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बड़वानी जिले की छह नगरीय निकाय के अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बड़वानी जिले की सात नगर पालिका/ नगर परिषद में से 6 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में जनता के अपार विश्वास को दर्शाता है। इस जीत के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
शर्मा ने कहा कि जिस तरह नगरीय निकायों और ग्रामीण निकाय के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी तरह बड़वानी जिले की 7 में से 6 निकायों पर भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की है। इस जीत के माध्यम जनता ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को स्नेह और आशीर्वाद दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बड़वानी जिले की सेंधवा नगर पालिका में बसंती यादव, बड़वानी नगर पालिका में अश्विनी सुरेन्द्र सिंह चौहान, राजपुर नगर परिषद में सीता विजय अग्रवाल, अंजड़ नगर परिषद में मांगीलाल मुकाती, पानसेमल नगर परिषद में शैलेन्द्र रमेश भंडारकर एवं खेतिया नगर परिषद में दशरथ आनंदा निकुंम के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है।