फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP Senior Leader ajay vishnoi attacked over shivraj cabinet expansion

मध्यप्रदेश: कैबिनेट विस्तार पर भड़के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, कहा- अब खुशामद करना जरूरी

Mon, 04 Jan 2021 03:26 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Mon, 04 Jan 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
BJP Senior Leader ajay vishnoi attacked over shivraj cabinet expansion
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहला नाम पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई का है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार में महाकौशल क्षेत्र की अनदेखी पर नाराजगी जताई। साथ ही, कहा कि अब महाकौशल और विंध्य को खुशामद करते रहना होगा।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि नए साल के तीसरे दिन यानी तीन जनवरी को मध्यप्रदेश कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस दौरान तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। बता दें कि शिवराज कैबिनेट के तीसरे विस्तार में सिलावट और राजपूत को दूसरी बार मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार पर उठे सवाल

अब शिवराज सरकार के इस फैसले पर उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने सोमवार को ट्वीट किया और खुलेआम अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कैबिनेट विस्तार में महाकौशल क्षेत्र के विधायकों की अनदेखी होने की बात कही।
विज्ञापन

अजय विश्नोई ने लिखी यह बात

बता दें कि अजय विश्नोई ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महाकौशल अब उड़ नहीं सकता। फड़फड़ा सकता है। मध्य प्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है। महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक और रीवा संभाग के 18 विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं, उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा। बधाई।

इस मुश्किल में फंसे शिवराज

जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान को अपने कैबिनेट में सिंधिया समर्थकों को जगह देनी पड़ी। इसके चलते उन्हें अपने विधायकों को एडजस्ट करना पड़ गया। दरअसल, शिवराज कैबिनेट में अब सिंधिया समर्थक कुल 11 मंत्री हैं। ऐसे में कांग्रेस आरोप लगा रही है कि शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा बढ़ रहा है। इससे भाजपा में अब उसके अपने ही नेताओं के लिए कोई जगह नहीं बची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed