{"_id":"66914be00110c410570cc862","slug":"bjp-mla-wrote-a-letter-to-the-minister-to-remove-rto-kiosk-operators-are-on-strike-for-3-days-work-has-stopp-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHOPAL NEWS: आरटीओ को हटाने भाजपा विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र, कियोस्क संचालक 3 दिनों से हड़ताल पर काम ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHOPAL NEWS: आरटीओ को हटाने भाजपा विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र, कियोस्क संचालक 3 दिनों से हड़ताल पर काम ठप्प
Fri, 12 Jul 2024 08:59 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 12 Jul 2024 08:59 PM IST
सार
भोपाल RTO को हटने के मांग लगातार उठ रही है। अब भाजपा विधायक रामेश्वर ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र कहा है कि RTO द्वारा आज तक कोई काम संतुष्टि जनक तरीके से नहीं किया
विज्ञापन
आरटीओ भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा के नए आदेश वाहन ट्रांसफर के समय उपस्थिति एवं पेपर जमा करने का भोपाल में एजेंट व कियोस्क संचालक 3 दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताली अब RTO को हटाने की मांग पर अड़े हैं। अब भाजपा विधायक रामेश्वर ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र लिख कर कहा है कि RTO द्वारा आज तक कोई काम संतुष्टि जनक तरीके से नहीं किया। इनके जगह दूसरे अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए।
स्थायी रूप से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को पदस्थ करने की मांग
इधर भोपाल आरटीओ में लगातार तीसरे दिन भी आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखा है कि जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल जितेंद्र शर्मा को हटाकर स्थायी रूप से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को पदस्थ करने की बात कही है। उन्होंने यातायात सलाहकार समिति भोपाल का शिकायती आवेदन पत्र के आधार पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल जितेंद्र शर्मा को हटाने की बात कही है। लिखा है कि जितेंद्र नियुक्ति दिनांक से आज तक कोई भी कार्य संतुष्टि जनक तरीके से नहीं कर पाए हैं। परिवहन कार्यालय में तानाशाही करने पर इन्हें हटाकर अन्य किसी अधिकारी को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया जाए।
तीसरे दिन पर इक्का दुक्का लोग ही अपने काम करवाने पहुंचे
दूसरी तरफ शुक्रवार को भी इक्का दुक्का लोग ही अपने काम करवाने पहुंचे। बताया जा राह है कि परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा के नए आदेश वाहन ट्रांसफर के समय उपस्थिति एवं पेपर जमा करने का भोपाल में एजेंट व कियोस्क संचालक 3 दिनों से हड़ताल पर हैं। सुबह 10 बजे जैसे ही आरटीओ खुला तो हर दिन की तरह आरटीओ संबंधी काम कराने वाले लोगों भीड़ नहीं दिखी। परिवहन सलाहकार संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी एजेंट बुधवार को आरटीओ परिसर के सामने एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की थी। एजेंटों का कहना था कि नए आरटीओ शर्मा नियम बता रहे हैं, जबकि हमारा सीधे तौर पर आरटीओ कार्यों कोई सीधा लेना-देना नहीं है। ऐसे आवेदक आते हैं, जिन्हें नियमों व ऑनलाइन आवेदन करने का पता नहीं होता है, उनका काम करते हैं। इसके एवज में मेहनताना लेते हैं।
विज्ञापन
RTO ने दिया अपना तर्क
इधर आरटीओ भोपाल जितेंद्र शर्मा ने का कहना है कि पब्लिक अपना काम खुद भी करवा सकती है, वह वाहन पोर्टल पर अपने आवेदन भी खुद कर कर सकते हैं, मेरे द्वारा मांगी जा रही जानकारी अलग नहीं है, इसका प्रावधान है, अब चाहे आप शपथ पत्र दें या फिर अधिकारिता पत्र दें, मगर देना जरूरी है। यह सभी काम नियमानुसार ही किए जा रहे हैं।