फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bihar Elections 2025: Chief Minister Dr. Mohan Yadav lashed out at Rahul Gandhi, saying, “Congress has insulte

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी पर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा -“कांग्रेस ने हर बार बिहार का अपमान किया”

Fri, 17 Oct 2025 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Oct 2025 07:31 PM IST
सार

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गया में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बिहार और देश का अपमान किया है, जिसका जवाब जनता देगी।
 

विज्ञापन
Bihar Elections 2025: Chief Minister Dr. Mohan Yadav lashed out at Rahul Gandhi, saying, “Congress has insulte
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को गया में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जब भी मौका मिला, कांग्रेस और विपक्ष ने बिहार का अपमान किया।”
विज्ञापन

डॉ. यादव ने गया के हरिदास सेमिनरी स्कूल ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की कांग्रेस और आज की राहुल गांधी की कांग्रेस में जमीन-आसमान का फर्क है। राहुल गांधी न भाषा का ध्यान रखते हैं, न व्यवहार का। वे देश-विदेश में भारत का अपमान करते हैं। जब सेना दुश्मनों को घर में घुसकर मारती है, तो वह सबूत मांगते हैं। ऐसा बोलने वाले को बिहार की जनता करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बिहार को “छोटा-मोटा राज्य” कहकर अपमानित किया। यही नहीं आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी जैसे उनके साथी दल भी बिहार के लोगों को नीचा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुट ताकत इन सबकी “ईंट से ईंट बजा देगी”।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भ्रष्टों पर छापे तो खूब, मगर नहीं हो रही दागियों की गिरफ्तारी, जानें कौन सा आदेश बन रहा ढाल
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए शासन में बिहार ने चहुंमुखी विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। राज्य में पलायन कम हुआ है और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार और मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक रिश्ता है। सम्राट अशोक उज्जैन से यहां आए थे, और मेरी कुलदेवी बराह माता भी यहीं हैं। सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व है। उज्जैन में बने भव्य महाकाल लोक की तरह गया में भी एक भव्य लोक बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी पुनर्जागरण के दौर में प्रवेश कर रहा है।

ये भी पढ़ें- MP News: काली कमाई के कुबेर जीपी मेहरा की सेवा समाप्त, फॉर्महाउस तक सड़क पहुंचाने वाले तीन इंजीनियर सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed