फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: VC office gate broken during ABVP protest in BU, NSUI will provide financial help for repair

Bhopal: बीयू में एबीवीपी के प्रदर्शन में VC कार्यालय का टूटा गेट, एनएसयूआई मरम्मत के लिए करेगी आर्थिक सहायता

Fri, 04 Apr 2025 08:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

बीयू में दो अप्रैल को एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान कुलगुरु कार्यालय का गेट टूट गया था। अब एनएसयूआई ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की पेशकश की है।

विज्ञापन
Bhopal: VC office gate broken during ABVP protest in BU, NSUI will provide financial help for repair
बीयू में एबीवीपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु को पत्र लिखकर कुलगुरु कार्यालय के क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की पेशकश की है। दरअसल 2 अप्रैल को एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान कुलगुरु कार्यालय का गेट टूट गया था। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 2 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदर्शन के दौरान उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कुलगुरु कार्यालय के गेट को तोड़ दिया गया था। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही गेट की मरम्मत करवाई।
विज्ञापन



छात्रों की फीस से ना हो नुकसान की भरपाई
रवि परमार ने कहा कि हमारा मानना है कि विश्वविद्यालय की संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई छात्रों की फीस से जमा किए गए पैसों से नहीं होनी चाहिए। इसी कारण संगठन ने अपनी ओर से गेट की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता देने की इच्छा जताई है। परमार ने कुलगुरु से आग्रह किया है कि वे मरम्मत की अनुमानित लागत से अवगत कराएं ताकि आवश्यक सहायता प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े-दिल्ली बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने मांगा नियुक्ति का पावर, मिले कई निर्देश, आएगी नई गाइडलाइन

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
रवि ने यह भी कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को किसी भी बाहरी दबाव या गुंडा तत्वों से डरने की आवश्यकता नहीं है। एनएसयूआई छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed