फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Uproar after woman's death in Hamidia, doctors assaulted, 3 doctors injured, demand for security

Bhopal: हमीदिया में महिला की मौत के बाद हंगामा, चिकित्सकों के साथ मारपीट,3 डॉक्टरों को आई चोट,सुरक्षा की मांग

Sun, 09 Mar 2025 07:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 09 Mar 2025 07:09 PM IST
सार

Hamidia hospital: हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ है। मरीज की मौत के बाद परिजनों को गुस्सा आ गया और डॉक्टर पर टूट पड़े। मृतक के घर वालों ने जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं डॉक्टर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज की है।

विज्ञापन
Bhopal: Uproar after woman's death in Hamidia, doctors assaulted, 3 doctors injured, demand for security
हमीदिया अस्पताल भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक बार फिर से मरीजों और चिकित्सकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। दरअसल अस्पताल में मरीज के परिजन ने डॉक्टर्स पर हमला कर दिया। मारपीट में तीन डॉक्टर को चोटें आई हैं, इनमें एक जूनियर डॉक्टर को सिर में चोट आई है। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। अस्पताल के आईसीयू-3 में मरीज डॉली बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजन और वहां मौजूद भीड़ ने ऑन ड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया। कुछ देर में हथियारों से लैस लोग आए और डॉक्टरों से मारपीट की। इस दौरान आईसीयू में 10 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे। डॉक्टरों ने इस हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन



डॉक्टरों ने की सुरक्षा की मांग
हमले के बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। इस घटना से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। ड्यूटी डॉक्टर्स ने सीएमओ हमीदिया को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया, हमीदिया अस्पताल में एक गंभीर घटना हुई है। आईसीयू (H3D) में भर्ती मरीज डॉली बाई की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। मरीज को 9 मार्च 2025 को मृत घोषित किया गया था। इसके बाद करीब 30-40 लोगों की भीड़ ने आईसीयू में तैनात डॉक्टरों पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास हथियार भी थे, जिससे अस्पताल परिसर में डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन



जूनियर डॉक्टरों ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण घटना
मामले में जूडा अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम पहले भी डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इससे पहले महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हुई। कई बार यहां परिसर में रात में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। इसके लिए हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों की प्रमुख मांगें
1- अज्ञात लोगों के प्रवेश पर रोक लगे। अवैध एम्बुलेंस परिसर से बाहर हो।
2- परिसर में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए।
3- हाई मास्ट लाइट लगाई जाएं। चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाकर उन पर कटीले तार लगाए जाएं।
4- जूडा 18 सितंबर 2024 को पुलिस कमिश्नर को लिख चुका है सुरक्षा के संबंध में।
5- जूडा 18 सितंबर 2024 को पुलिस कमिश्नर को लिख चुका है सुरक्षा के संबंध में।


सुरक्षा एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने मांग
घटना को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। हमीदिया अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है। रवि ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से सुरक्षा एजेंसी को ब्लेक लिस्ट करने मांग की है। रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो NSUI प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed