फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Rajyotsav Briefing, Congress Press Meet and Cleanliness Drive at Anganwadis

आज भोपाल में: राज्योत्सव की तैयारियों पर प्रेसवार्ता, कांग्रेस की पीसी और आंगनवाड़ियों में स्वच्छता अभियान

Fri, 30 Oct 2026 08:30 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

राजधानी में शुक्रवार को राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां रहेंगी। राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन की जानकारी देने के लिए संस्कृति मंत्री प्रेसवार्ता करेंगे। वहीं, राज्यसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके अलावा प्रदेशभर के एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Rajyotsav Briefing, Congress Press Meet and Cleanliness Drive at Anganwadis
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्योत्सव की तैयारियों की जानकारी देंगे संस्कृति मंत्री
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर 1 से 3 नवंबर तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्योत्सव आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रेसवार्ता होगी। इसमें संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी शामिल होंगे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कृषि प्रदर्शनी और आतिशबाजी सहित कई कार्यक्रम होंगे।

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन


राज्यसभा उपचुनाव पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राज्यसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को अपना रुख स्पष्ट करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में मीडिया से चर्चा करेंगे। पार्टी महिला उम्मीदवार के नाम पर भी विचार कर रही है। नामांकन की अंतिम तारीख 2 नवंबर और मतदान 12 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में जनगणना 2027 की तैयारी: जनवरी से मार्च तक तबादलों पर रोक की तैयारी, ओबीसी की अलग से गणना नहीं होगी

एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में सफाई अभियान
प्रदेश में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी और अन्य संस्थाओं में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार के विशेष अभियान 6.0 के तहत बाल देखरेख संस्थाओं, वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास और शक्ति सदन में भी सफाई होगी। इस दौरान रंग-रोगन, मरम्मत, वॉल पेंटिंग और अनुपयोगी स्थानों को व्यवस्थित करने के साथ जनसमस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed