फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Congress’s ‘Save Vote, Save Nation’ Campaign and Employees’ Protest

भोपाल में आज के कार्यक्रम: कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, विद्युत अभियंताओं का प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2026 08:48 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 25 Oct 2026 08:48 AM IST
सार

भोपाल में रविवार को कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान और विद्युत अभियंताओं के 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन पर नजर रहेगी। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुशासन संवाद 3.0 में शामिल होने के बाद शहडोल और बड़वानी के दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन
Bhopal Today: Congress’s ‘Save Vote, Save Nation’ Campaign and Employees’ Protest
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1. कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान
विज्ञापन

कांग्रेस ने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी जनता के बीच जाएगी। अभियान का प्रमुख मुद्दा मतदाता सूची में नाम कटने और मतदाता सूची की प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतें हैं।  इसमें अब पार्टी अगले चरण में गांवों में चारपाई पर चौपाल लगातार सीधा संवाद करेंगी, पर्चे बांटेगी और उन मतदाताओं की सूची तैयार करेगी जिनके नाम कथित तौर पर लिस्ट से हटाए गए। इसके लिए  ब्लॉक लेवल एजेंट गड़बड़ियों की जानकारी जुटाएंगे। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में रविवार को सुबह 11 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बालासाहेब थोरात, विधायक रजनीश सिंह, भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी पटेल पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे पत्रकार वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल की बड़ी खबरें: दीपम रायचूरा पर FIR, निगम में कमीशन पर घमासान, त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


2. विद्युत अभियंताओं का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन की घोषणा की है। संघ की मांगों में पदोन्नति और वेतनमान में समानता से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए हैं। गोविंदपुरा में प्रस्तावित प्रदर्शन में प्रदेशभर के कर्मचारियों के आने की संभावना हैं। अभियंताओं को समयबद्ध पदोन्नति, रिक्त पदों पर नियुक्ति, वेतन विसंगति दूर करने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, तकनीकी जांच के बाद ही कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, सीधी पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा

3. सीएम मोहन यादव सुशासन संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल 
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को शहडोल और बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगे। दिन की शुरुआत भोपाल में सुशासन संवाद 3.0 कार्यक्रम से होगी। इसके बाद वे शहडोल के जयसिंहनगर में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। शाम को बड़वानी जिले के ग्राम कलाल्दा पहुंचकर गायत्री धाम में विद्यार्थियों और गायत्री परिवार के सदस्यों से संवाद करेंगे। यहां आदिवासी लोकनाटक, मलखंब प्रदर्शन और गौशाला का अवलोकन भी प्रस्तावित है। रात में शरद उत्सव और वरला में शिवपंथी नशामुक्ति कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे गायत्री धाम में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed