{"_id":"63f4cc69c0413369590d91b9","slug":"bhopal-threatened-municipal-corporation-official-by-posing-as-cm-shivraj-pa-two-arrested-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: सीएम शिवराज का PA बनकर नगर निगम के अधिकारी को धमकाया, दो गिरफ्तार, आरोपी के पिता सरकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: सीएम शिवराज का PA बनकर नगर निगम के अधिकारी को धमकाया, दो गिरफ्तार, आरोपी के पिता सरकारी कर्मचारी
Tue, 21 Feb 2023 07:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Feb 2023 07:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान का पीए बनकर नगर निगम के अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के तुलसी नगर में रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी के जालसाज बेटे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव बनकर भोपाल नगर निगम के एक अधिकारी को धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने भोपाल नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को मुख्यमंत्री का पीए बनकर फोन किया और एक कर्मचारी का वेतन नहीं देने पर निगम आयुक्त के नाम नोटिस जारी कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
बता दें कि शक होने पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने क्राइम ब्रांच पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जालसाज युवक और नगर निगम के जिस आउटसोर्स कर्मचारी का वेतन जारी करने के लिए धमकाया था, उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर निगम के सफाई कर्मचारी को बिना ड्यूटी पर आए वेतन दिलवाने के लिए धमका रहा था।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार, संदीप पिता स्वर्गीय आरएस ठाकुर (40) सरस्वती नगर थाना टीटी नगर में रहते हैं और भोपाल नगर निगम के जोन क्रमांक 8 में स्वास्थ्य अधिकारी हैं। उन्होंने 13 फरवरी को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि एक मोबाइल ने एक व्यक्ति मुझे फोन कर सफाई कर्मचारी आदर्श पाथरे (पात्रे) का वेतन बनाने के लिए दबाव बना रहा है। फोन करने वाला खुद को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज सचिव बता रहा है। क्राइम ब्रांच ने फरियादी के दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की और तुलसी नगर निवासी नीरज मिश्रा पिता कृष्ण कुमार मिश्रा (32) को पकड़ा। नीरज मिश्रा प्राइवेट सुपर वाइजर का कार्य करता है। फिलहाल, उसका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
दोस्त के लिए बन गया जालसाज...
क्राइम ब्रांच थाने के प्रभारी अनूप उइके ने बताया कि फोन करने वाले नीरज मिश्रा ने नगर निगम जोन-8 के स्वास्थ्य अधिकारी संदीप को फोन लगाया और बोला कि तुम जोनल अधिकारी संदीप बोल रहे हैं। आदर्श का वेतन क्यों नहीं बना रहे हो। संदीप ने कहा कि वह काम पर नहीं आता, इस कारण उसका वेतन नहीं बन रहा है। इस पर फोन करने वाले ने नगर निगम आयुक्त के नाम नोटिस जारी कराने की धमकी दी। फोन करने वाली की भाषा शैली से संदीप को लगा कि मुख्यमंत्री निवास से किसी काम के लिए कभी फोन नहीं दिया, दबाव नहीं बनाया गया। हो सकता है कोई जालसाल ऐसा कर रहा है। इसके बाद उसने शिकायत की। जांच में खुलासा हुआ है कि नीरज ने अपने परिचित आदर्श के लिए जालसाज बना।
सफाई कर्मचारी है आरोपी...
जिस व्यक्ति के लिए नीरज मिश्रा ने फोन कर धमकाया वह आदर्श पाथरे उर्फ पात्रे भोपाल नगर निगम में आउटसोर्स पर सफाई कर्मचारी है। वह काम पर नहीं आता। आदर्श पिता स्व अनिल पाथरे (25) डायमंड सिटी कालोनी रातीबड़ का रहने वाला है और कक्षा आठवीं तक पढ़ा है।
