फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: There was a ruckus between students in MANIT at midnight, the video went viral, the police had a tough

Bhopal: मैनिट में छात्रों के बीच आधी रात हुआ हंगामा, वायरल हुआ वीडियो, मामला शांत करने में पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 18 Feb 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Feb 2025 07:28 PM IST
सार

MANIT: मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) के छात्रों ने देर रात बड़ा हंगामा कर दिया। इसके बाद भारी पुलिस बल पहुंचकर मामले को शांत कराया। अब हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal: There was a ruckus between students in MANIT at midnight, the video went viral, the police had a tough
मैनिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) मे आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती है। एक बार फिर एक घटना सामने आई है जिसमें पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ गई। दरअसल मैनिट कैंपस में रविवार रात करीब 11:30 बजे फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद बढ़ने पर मामला उग्र हो गया, जिसके चलते मैनेजमेंट को पुलिस बुलानी पड़ी थी। अब घटना के कुछ नए वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में छात्र इकठ्ठा हुए थे और पुलिस के खदेड़ने के बाद किस तरह से यहां अफरा तफरीह मची। मिली जानकारी के अनुसार कैंपस में स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस के अनुसार, यह विवाद गाड़ी से टक्कर के बाद शुरू हुआ, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। वहीं, कुछ छात्रों ने पुलिस पर उनकी बात न सुनने और बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


देर रात हुआ छात्रों के बीच झगड़ा 
एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे के अनुसार देर रात छात्रों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। तुरंत ही कमला नगर थाने की पुलिस और अन्य बल को मौके पर भेजा गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन



यह था पूरा मामला
कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि रविवार देर रात सेकेंड ईयर के कुछ छात्र मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक फर्स्ट ईयर के छात्र से टकरा गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही बढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही MANIT प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक, फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। घटना के बाद बड़ी संख्या में दोनों हॉस्टल के छात्र बिल्डिंग के बाहर इकट्ठा हो गए और बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मैनेजमेंट ने पुलिस को बुलाया।पुलिस के कैंपस पहुंचते ही सबसे पहले हॉस्टल्स की चेकिंग शुरू की गई और छात्रों को वापस हॉस्टल भेजने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस बल पहले से था मौजूद
मैनिट के पीआरओ राहुल तिवारी ने बताया कि, रविवार को संस्थान में 'ई-समिट' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए पहले से ही पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र भी मौजूद थे। इसी बीच फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख हमने तुरंत फर्स्ट ईयर के छात्रों को हॉस्टल भेजा। हालांकि, सेकेंड ईयर के छात्र वापस अंदर जाने को तैयार नहीं थे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस की मदद ली गई और बल प्रयोग कर छात्रों को हॉस्टल भेजा गया।



अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद कई छात्र संगठनों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों का आरोप है कि, उनके साथ अन्याय हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed