{"_id":"68d0028759d7db80b00aaea2","slug":"bhopal-the-first-meeting-of-the-newly-appointed-district-presidents-of-the-congress-begins-learning-new-ways-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक शुरू, नए संगठन में नए तरीके से काम करने की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक शुरू, नए संगठन में नए तरीके से काम करने की सीख
Sun, 21 Sep 2025 07:21 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:21 PM IST
सार
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की तीन दिवसीय बैठक का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन भोपाल- नर्मदापुरम संभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्षों को बताया कि नए संगठन और पुराने संगठन में काफी अंतर है। नए संगठन में अलग तरीके से काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्षों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्षों की तीन दिवसीय बैठक का दौर शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के 6 संभागों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है, ताकि संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। पहले दिन भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एमपी कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने की। बैठक में कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त और संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले भी मौजूद रहे।
मनमर्जी से नहीं बना पाएंगे कार्यकारिणी
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जिला अध्यक्षों को बताया कि नए संगठन और पुराने संगठन में काफी अंतर है। नए संगठन में अलग तरीके से काम करने के लिए कहा गया। जिला अध्यक्षों को बताया गया कि पहले मनमर्जी से कार्यकारिणी बना लेते थे लेकिन अब पार्टी द्वारा बताई गई संख्या के हिसाब से ही कार्यकारिणी बनाई जाएगी। जिलों में विधानसभा के हिसाब से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पहले 500 लोगों को जगह मिल जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जो जमीन पर काम कर रहे हैं उन्हें ही पद दिया जाएगा। अध्यक्षों को यह भी बताया गया कि ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति कैसे करना है और कब तक करना है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नहीं हुआ सुधार,खरीदेंगे 21 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक रोड स्वैपिंग मशीन
विज्ञापन
ब्लॉकों में परिवर्तन का उठा मुद्दा
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से जिला अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस के जो ब्लॉक हैं, वह पुराने विधायकों ने अपने हिसाब से बनाया था। जिसमें बदलाव की बहुत आवश्यकता है। कई उप ब्लॉक भी हैं जिन्हें ब्लॉक बनाया जा सकता है। इस पर चौधरी ने कहा कि इसे लेकर हम काम कर रहे हैं। जल्द परिवर्तन कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-एम्स की बड़ी उपलब्धि, मात्र 30 मिनट में स्टेंट से बंद किया दिल का छेद, नहीं लगाना पड़ा बड़ा चीरा
जमीनी स्तर पर काम करने की नसीहत
इस दैरान संगठन सृजन अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्षों को अभियान के उद्देश्यों, गतिविधियों और प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, संगठनात्मक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए कहा गया। डॉ. संजय कामले ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से सभी जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक दृष्टिकोण से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में वन-टू-वन चर्चा के माध्यम से जिलों की व्यवस्थाओं और चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। आगामी दो दिनों तक प्रतिदिन दो संभागों के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा होगी।