फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Temperature of MP is falling rapidly, Pachmarhi dropped to 8.8 degrees and Bhopal to 13.6, cold will i

Bhopal: तेजी से गिर रहा MP का तापमान,पचमढ़ी में 8.8 डिग्री भोपाल का 13.6 तक लुढ़का, उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

Thu, 14 Nov 2024 08:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 14 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पचमढ़ी सबसे ठंड रहा यहां का तापमान 8.8 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल का 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 15 शहरों का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। उत्तरी हवाओं से सर्दी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Bhopal: Temperature of MP is falling rapidly, Pachmarhi dropped to 8.8 degrees and Bhopal to 13.6, cold will i
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जहां अभी तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने के मिल रहा है वहीं अब यहां का तापमान तेजी से गिरने लगा है और ठंड का असर बढ़ने लगा है। सीजन में पहली बार प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 8.8 डिग्री से तक लुढ़क गया। पचमढ़ी में दिन-रात दोनों ही सबसे ठंडे हैं। साथ ही प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 1 डिग्री तक लुढ़का है। 15 नवंबर के बाद असर और बढ़ेगा। इधर मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है अभी मौसम शुष्क है। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान एवरेज 15-16 डिग्री और दिन में 31-32 डिग्री तक ही रहेगा। पचमढ़ी, मंडला में टेम्परेचर लुढ़क सकता है। हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टबेंस की एक्टिविटी है।। यदि असर रहता है तो उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने लगेगी। जिससे ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन




प्रदेश के 15 शहरों का तापमान 15 डिग्री से कम रहा
मध्य प्रदेश में जहां एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान लगातार गिर रहा है वहीं राजधानी भोपाल में भी एक दिन में 1.9 डिग्री तापमान की गिरावट देखी गई है। प्रदेश के 15 शहरों का तापमान 15 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात में पचमढ़ी में पारा सबसे कम 8.8 डिग्री रहा। मंडला में 11.2 डिग्री, छिदवाड़ा  12.4,डिग्री मलाजखंड 12.7 डिग्री, उमरिया 13.0 डिग्री, जबलपुर 13.3 डिग्री, भोपाल 13.6 डिग्री, बेतूल 13.7 डिग्री, रायसेन 14.0 डिग्री, राजगढ़ 14.4 डिग्री,नवगांव 14.0 डिग्री, सीधी 14.6 डिग्री, खजुराहो 15.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन



इसलिए ऐसा है मौसम
मौसम विभाग सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रशांत महासागर में अलनीलो-ला नीनो की स्थिति न्यूट्रल है। वहीं आईओडी भी हिंद महासागर में न्यूट्रल है। इस वजह से नवंबर के शुरुआती दिनों में तापमान का असर ज्यादा नहीं है। दिसंबर में पारा लुढ़कने लगेगा। आखिरी सप्ताह में कोल्ड वेव भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed