फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Temperature of five cities of Madhya Pradesh is below 8 degrees, mercury dropped by 4 degrees in Pachm

Bhopal: मध्य प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 8 डिग्री से नीचे, पचमढ़ी में एक दिन में ही लुढ़का चार डिग्री पारा

Sat, 30 Nov 2024 07:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 30 Nov 2024 07:50 PM IST
सार

एमपी के अधिकतर शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पचमढ़ी में एक दिन में ही न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट देखी गई। यहां 9.6 डिग्री  से 5.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। प्रदेश के पांच शरों में तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Temperature of five cities of Madhya Pradesh is below 8 degrees, mercury dropped by 4 degrees in Pachm
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड का असर लगातार देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी से एमपी के अधिकतर शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पचमढ़ी में एक दिन में ही न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट देखी गई। यहां एक दिन पहले का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं पिछली रात की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पचमढ़ी समेत प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्द हवाएं तेज होंगी और ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को राजधानी भोपाल में दिन में हवाएं चलती रही जिस वजह से ठंड देखने को मिली वहीं सुबह कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन



तेजी से आएगी तापमान में गिरावट 
एमपी मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फीली और बारिश होगी, जिसके असर से प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड व कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। खास करके मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।दिसंबर के अंत सप्ताह से लेकर जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे।
विज्ञापन


5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर              तापमान (°C में)

पचमढ़ी          5.2
शहडोल         7.5
शिवपुरी         7.6
शाजापुर         7.9
छतरपुर         8.0


इस वजह से रात का गिरेगा तापमान
वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम, बंगाल की खाड़ी में भी गहरा अवबाद का क्षेत्र और अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। गहरे अवदाब के क्षेत्र के तूफान फेंगल में बदलकर पुड्डूचेरी के पास टकराने के आसार हैं। इसका प्रदेश पर तो कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव होगा और रविवार से रात के तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। हालांकि उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही , 2 दिन और ऐसा मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed