फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Teacher selection exam in MP from tomorrow, if you are late then you will not get admission, 1 lakh 60

Bhopal: एमपी में शिक्षक चयन परीक्षा कल से, लेट हुए तो नहीं मिलेगा प्रवेश, 1 लाख 60 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 19 Apr 2025 07:32 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 19 Apr 2025 07:32 AM IST
सार

 Teacher selection exam : प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 20 अप्रैल कल से शुरू होगी। यह परीक्षा प्रदेश के 13 शहरों में आयोजित होगी। परीक्षा सेंटर लेट पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में 1 लाख 60 हजार के करीब अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Teacher selection exam in MP from tomorrow, if you are late then you will not get admission, 1 lakh 60
ईएसबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 20 अप्रैल रविवार से शुरू होगी। परीक्षा में लेट पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी प्रकार से नकल करते पकड़े जने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) आयोजित कर रहा है। परीक्षा 29 अप्रैल तक चलेगी। ईएसबी ने विषय वार परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी है। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक (गायन, वादन व नृत्य) के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षक (विषय) के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा प्रदेश के 13 शहरों में आयोजित होगी। इसमें 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पालीकी परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन





परीक्षा के मुख्य बिंदु
1- सबसे पहले माध्यमिक स्कूल शिक्षक के लिए हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
2- इसके बाद सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों के लिए शिक्षक चयन की परीक्षा होगी।
3- प्रदेश के 13 शहरों में यह परीक्षा होगी। इसमें 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
4- परीक्षा दो पाली में होगी। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक होगी।
5- वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
6- परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
-
यह भी पढ़ें-भोपाल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, जानें कब नहीं चलेगी कौन से ट्रेन, क्या है इसका कारण?
विज्ञापन



अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी
1-परीक्षा में प्रवेश और परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
2- यदि परीक्षार्थी मूल पहचान पत्र नहीं लाते हैं, तो उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
3- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
4- परीक्षार्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
5-मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। जैसे-वोटर आइडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6- परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लाग टेबल, डिजिटल घड़ी या नकल सामग्री लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
7-परीक्षा केंद्र पर काले बाल प्वाइंट पेन और मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
8- परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed