{"_id":"68c96435430b38083b0d1d12","slug":"bhopal-special-cleanliness-drive-will-be-conducted-in-hospitals-from-tomorrow-cm-said-involve-public-repres-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: अस्पतालों में कल से चलेगा सफाई का विशेष अभियान, CM बोले-जनप्रतिनिधि और आमजन को भी जोड़ें,निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: अस्पतालों में कल से चलेगा सफाई का विशेष अभियान, CM बोले-जनप्रतिनिधि और आमजन को भी जोड़ें,निर्देश जारी
Tue, 16 Sep 2025 06:52 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:52 PM IST
सार
सीएम ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और जिलों में स्थित प्रमुख चिकित्सालयों में सेवा पर्व और सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितम्बर से साफ-सफाई का व्यापक अभियान चलाने के निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिए हैं।अनुपयोगी सामग्री को भी प्राथमिकता से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और जिलों में स्थित प्रमुख चिकित्सालयों में सेवा पर्व और सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितम्बर से साफ-सफाई का व्यापक अभियान चलाने के निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिये हैं। अभियान के तहत कचरे और अनुपयोगी सामग्री को भी प्राथमिकता से हटाया जाएगा। सेवा पर्व को सार्थक बनाने के लिए प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है।
मंत्री-विधायक करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संभागीय कमिश्नर को भी निर्देशित किया है कि वे सफाई अभियान का निरीक्षण और निगरानी करें। मंत्री, सांसद एवं विधायकगण से भी अनुरोध किया है कि वे साफ-सफाई अभियान का निरीक्षण कर आमजन और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित करें।
यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में जुटे प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक, नियमितीकरण सहित कई मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई के अभियान में आम जनता, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों से भी सहभागिता की अपेक्षा की है। प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि वे रोगी कल्याण समिति को सशक्त कर साफ-सफाई अभियान में जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर अब CWC मेंबर ने खड़े किए सवाल, प्रदेश प्रभारी में समन्वय की कमी
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का होगा संचालन
मुख्यमंत्री ने सेवा पर्व को नया आयाम देते हुए अस्पतालों में सफाई व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय हैकि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर की अवधि में प्रदेश में "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान का संचालन भी किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। विभिन्न रोगों की जांच के साथ ही आमजन को स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा प्रदान करने का कार्य भी किया जाएगा।