फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Sneha's Mind Café... Even PM Modi could not stop himself from praising it.

Bhopal: स्नेहा का माइंड कैफे... पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए तारीफ करने से

Fri, 12 Jul 2024 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 04:13 PM IST
सार

भोपाल की एक युवा बिज़नेस वुमन, स्नेहा निगम को दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित एशिया के सबसे बड़े स्टार्टअप कार्यक्रम, स्टार्टअप महाकुंभ में वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड, 2024 से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Sneha's Mind Café... Even PM Modi could not stop himself from praising it.
भोपाल की स्नेहा निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक कोशिश, ईमानदारी से की गई मेहनत और बेहतर परिणाम की ललक निश्चित तौर पर कामयाबी के रास्ते खोल ही देती है। दो साल पहले स्नेहा निगम ने यह बात साबित कर दिखाई है। उनके स्टार्टअप के रेखांकित किए जाने वाले परिणाम ने न सिर्फ उनके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ खड़ा किया, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी खुले मन से तारीफ भी की।
विज्ञापन


भोपाल की एक युवा बिज़नेस वुमन, स्नेहा निगम को दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित एशिया के सबसे बड़े स्टार्टअप कार्यक्रम, स्टार्टअप महाकुंभ में वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड, 2024 से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने "इंडिया फर्स्ट स्टार्टअप मिशन" के एक भाग के रूप में किया था। स्नेह निगम को फाल्गुनी शाह, नितिन कामथ सहित 6000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में यह पुरस्कार मिला। जिसने उद्यमिता और नवाचार के प्रति उनके समर्पण और नेतृत्व को उजागर किया है। 
विज्ञापन


ऐसे हुई शुरुआत
स्नेहा ने अपने स्टार्टअप, माइंडकैफे की शुरुआत 2022 में की। जिसने तेजी से मेंटल हेल्थ की क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। तब से माइंडकैफे ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों को मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद की है। इसके अलावा, माइंडकैफे ने अपने एम्प्लोई वेलबिंग प्रोग्राम्स के द्वारा टाटा स्टील, ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे और रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशहाल हो समाज
स्नेहा कहती हैं कि माइंडकैफ़े की कोशिश है कि समाज को एक ख़ुशहाल जगह प्रदान करे, जहां लोग सुरक्षित महसूस कर सकें और अपने भीतर शांति का अनुभव कर सकें। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में माइंडकैफ़े का लक्ष्य शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed