फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Sahara company's zonal officer arrested for cheating 97 crores

Bhopal: 97 करोड़ की ठगी में सहारा कंपनी का जोनल अफसर गिरफ्तार, 55 लोगों से पॉलिसी व एफडी के नाम पर ठगी

Fri, 21 Apr 2023 11:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:38 PM IST
सार

शिकायत के बाद तीन जनवरी को एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को एमपी नगर पुलिस ने जोनल अधिकारी शिवाजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Sahara company's zonal officer arrested for cheating 97 crores
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
पॉलिसी और एफडी के नाम पर 97 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में सहारा इंडिया कंपनी के जोनल अधिकारी को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जोनल अधिकारी के खिलाफ एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। तीन महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ करीब 55 लोगों से पॉलिसी और एफडी के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। एमपी नगर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि जगदीश मूलचंदानी पिता केवल राम मूलचंदानी (51) निवासी 2 ए सेक्टर पिपलानी भोपाल व अन्य ने लगभग 50-55 आवेदकगणों से सहारा इंडिया कंपनी की विभिन्न पॉलीसियों व एफडी में पैसा निवेश कराया था। लेकिन आवेदकों के लगभग 97 करोड़ रुपये की राशि परिपक्व होने के बाद भी कंपनी द्वारा निवेशकों का वापस नहीं लौटाई गई।
विज्ञापन


मामले में शिकायत के बाद तीन जनवरी को एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सहारा इंडिया कंपनी के जोनल अधिकारी मप्र शिवाजी सिंह, डिवीजन अधिकारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डायरेक्टर बीके श्रीवास्तव, अलख सिंह, करुणेश अवस्थी, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, और सुब्रत राय डायरेक्टर सहारा इंडिया कंपनी को आरोपी बनाया गया था। शुक्रवार को एमपी नगर पुलिस ने जोनल अधिकारी शिवाजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed