फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal's Alpana Talkies square filled with 2 feet water due to rain, people troubled, mayor is looking for a s

BHOPAL :भोपाल के अल्पना टॉकीज चौराहा में बारिश से भर गया 2 फीट पानी, लोगों हुए परेशान महापौर ढूंढ रहीं सॉल्यूश

Thu, 11 Jul 2024 07:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 11 Jul 2024 07:53 PM IST
सार

भोपाल के अल्पना टॉकीज चौराहे के पास पानी भरने से एक दिन पहले जाम लग गया था। महापौर ने मौके का निरीक्षण किया और सॉल्यूशन ढूंढने के लिए निर्देशित किया। 
 

विज्ञापन
Bhopal's Alpana Talkies square filled with 2 feet water due to rain, people troubled, mayor is looking for a s
महापौर के निरीक्षण के दौरान पानी निकालते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बारिश शुरू होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। यहां सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं जब नाले उफान में आ जाते हैं तो कॉलोनी में पानी भर जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहर में बारिश के पहले व्यवस्थाएं दूरस्थ ना होना है । एक दिन पहले भोपाल के अल्पना टॉकीज चौराहा में महज आधे घंटे की बारिश में 2 फीट पानी भर गया जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे। सैकड़ो गाड़ियां फांसी गईं थी। जब यह जानकारी भोपाल की महापौर मालती राय को लगी तो वे गुरुवार को इस परेशानी का सॉल्यूशन ढूंढने मौके का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल ढूंढे।
विज्ञापन

 
पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ निरीक्षण किया
मालती राय ने कहा कि जलभराव की समस्या का परमानेंट सॉल्यूशन निकाल रहे हैं। महापौर राय ने पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया, हमीदिया रोड के निर्माण की मंजूरी पीडब्ल्यूडी को मिल चुकी है। पीडब्ल्यूडी दोनों ओर 2 फीट ऊंचा नाला बनाएगा, लेकिन हमने 4 फीट ऊंचा नाला बनाने की मांग की है। ताकि, समस्या दूर हो जाए। नाला बनने के बाद जलभराव नहीं होगा और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन


इन लोगों की बढ़ गई थी परेशानी 
गौरतलब है कि बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच भोपाल में तेज बारिश के चलते नादरा बस स्टैंड से छोला की ओर जाने वाले रोड पर लंबा जाम लग गया था। इसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बारिश का पानी अल्पना टॉकीज तिराहे और भोपाल स्टेशन प्लेट फॉर्म नंबर छह की ओर से छोला रोड को जोड़ने वाली सड़क पर भी पानी जमा हो गया। इस कारण जाम के हालात बनते रहे। ट्रैफिक को सामान्य होने में 1 से डेढ़ घंटा लगा था। इसके चलते ही गुरुवार को महापौर निरीक्षण करने मौके पर पहुंचीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed