फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal police arrested four accused who killed 6 cows and sold their meat, interrogation continues

CRIME NEWS: भोपाल पुलिस ने 6 गायों की हत्या कर मांस बेचने वाले चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Tue, 16 Jul 2024 06:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 16 Jul 2024 06:47 PM IST
सार

राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में 6 गायों की हत्या कर मांस बेचने वाले चार आरोपियों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा जा रही है।

 

विज्ञापन
Bhopal police arrested four accused who killed 6 cows and sold their meat, interrogation continues
आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की पुलिस ने 6 गायों की हत्या कर मांस बेचने के आरोपी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। साथ ही आरोपी असलम, सादिक और अरसलान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों असलम, सादिक, अरसलान, नसुरुद्दीन को गिरफ्तार कर जिला कोर्ट भोपाल में पेश किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

गौ-मांस की बिक्री की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस
मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गौ-मांस की बिक्री कहां की गई। साथ ही पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी रायसेन जिले के सलामतपुर में भी ऐसी ही घटना करने की बात स्वीकार्य की है। ऐसे में उसे मामले को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आए आरोपी, एसपी ने बताई पूरी कहानी
एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बिलखिरया थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू गुर्जर ने 11 जुलाई को पुलिस को सूचना दी कि उसकी 6 गायें 9 जुलाई को अमझरा के जंगल में चरने के लिए गई थी। वे घर नहीं लौटी तो उनकी तलाश की गई। अगले दिन 10 जुलाई को भी उनकी तलाश की गई। लेकिन, गायें नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई कि उसकी गायें किसी ने चुराकर वध कर दी है। पुलिस ने तत्काल नए कानून के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर धारा 303, 2 और गौवंश वध प्रतिषेद अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी का किया गाय गठन 
एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने आगे बताया कि इसके बाद एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें बिलखिरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी, बिलखिरिया थाना प्रभारी बीरेंद्र सेन, सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी को शामिल किया गया। टीम ने घटना के रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मुखबिरों से बातचीत की गई। इस आधार पर एक आरोपी असलम को पकड़ा गया। पूछताछ में असलम ने बताया कि उसने बैरसिया के झिकरिया निवासी अजहर, भोपाल जिंसी निवासी सादिक, इस्लामपुरा निवासी अरसलान और अन्य के साथ 9 जुलाई की रात में अमझरा वासिया के जंगल में 6 गायों को मारा था। उनका मांस अलग-अलग बोरियों में भरकर अजहर के बोलेरो वाहन से भोपाल लाए और बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed