{"_id":"678278f1103f5b448b0d825c","slug":"bhopal-patwari-said-instead-of-constitution-pride-day-bjp-should-take-out-a-repentance-march-the-march-wil-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: पटवारी बोले-संविधान गौरव दिवस के बजाय पश्चाताप यात्रा निकाले बीजेपी,इस्तीफा देने तक चलती रहेगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: पटवारी बोले-संविधान गौरव दिवस के बजाय पश्चाताप यात्रा निकाले बीजेपी,इस्तीफा देने तक चलती रहेगी यात्रा
Sat, 11 Jan 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:28 PM IST
सार
जीतू पटवारी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को जमकर घेरा है। जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी को संविधान गौरव दिवस मनाने की बजाय पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को जमकर घेरा है। जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी को संविधान गौरव दिवस मनाने की बजाय पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी और आरएसएस ने कई बार संविधान बदलने की बात कही और इसकी कोशिश भी की है। इसलिए गौरव दिवस के बजाय पश्चाताप दिवस मनाना चाहिए। पटवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा होने तक चलती रहेगी कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीब, मजदूर, एससी-एसटी की लड़ाई लड़ने और उनके विकास का काम किया है। बीजेपी देश को तोड़ने के लिए जाति, धर्म के नाम पर बीज बो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देते हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 27 जनवरी को महू में एक विशाल रैली निकाली जाएगी। सबका सम्मान, सबके अधिकार, सबकी अभिव्यक्ति ही कांग्रेस की राय है। कांग्रेस हमेशा ही आम जनता के लिए खड़ी है।
आज देश में हिटलरशाही का माहौल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आज देश में हिटलरशाही का माहौल है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा आज लोगों की अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उमंग सिंघार ने कहा कि मीडिया के अधिकारों को भी दबाया जा रहा है, कई बार उनको बैन किया जा रहा है, कॉपीराइट के मामले हों, या सेंसरबोर्ड जिस प्रकार से सिर्फ यूट्यूब को छोड़कर बाकी चैनलों पर कार्रवाई की कर रही है। ये एक तरह से सबपर शिकंजा कसने की कोशिश हो रही है। उमंग सिंघार ने कहा बापू के सिद्धांत, अम्बेडकर जी के सिद्धांतों की रक्षा करना हमारा काम है। कांग्रेस बेजुबानों की आवाज है। उन्होंने आगे कहा जिस प्रकार से दलित, आदिवासी समाज के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं, इससे समझा जा सकता है कि देश में वर्गभेद, जातिभेद किस तरह से हो रहा है। इन्ही सब चीजों को लेकर हम जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली 27 तारीख को निकाल रहे हैं। हम चाहते हैं कि सबका सम्मान, सबके अधिकार और सबकी अभिव्यक्ति सुरक्षित रहे। इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है।
विज्ञापन
सभी संतों ने एक ही बात कही है कि देश मोहब्बत का है
जीतू पटवारी ने कहा कि देश के सभी संतों ने एक ही बात कही है कि देश मोहब्बत का है। यही काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। जनता ने कांग्रेस को विपक्ष का जनादेश दिया है। हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने जो वादे किए उन्हें सीएम मोहन यादव पूरे नहीं कर रहे।
25 जनवरी तक महू यात्रा की तैयारी करेंगे कांग्रेस जन
पटवारी ने कहा कि 17 जनवरी तक ब्लाक, 20 जनवरी तक मंडल की मीटिंग होगी और 25 जनवरी तक संविधान से प्यार करने वाले सभी लोग इसके लिए जुटने की तैयारी करेंगे। एक लाख से अधिक लोग 27 जनवरी को महू में संविधान बचाने के लिए जुटेंगे। इसके लिए जिला और संभाग के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और वे सभी इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे। पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के दौरान चुनाव आयोग को तोते का नाम दिया गया है। विधायक और सांसद जैसे पवित्र पदों को बेचने खरीदने का काम किया गया है। ऐसे में राहुल गांधी ने संविधान को बचाने के लिए लड़ाई शुरू की है। आरएसएस और बीजेपी ने समय-समय पर आरक्षण पर सवाल उठाए और चुनौती खड़ी की है। पटवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोची समझी साजिश के अंतर्गत अंबेडकर…. अंबेडकर… अंबेडकर वाली बात कही थी।