फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal One of four friends who went to take bath in Badi Talab drowned divers found body after hard work

Bhopal News: बड़े तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में से एक डूबा, कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खोजा शव

Sat, 08 Jun 2024 07:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jun 2024 07:14 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई है। गोताखोरों के कड़ी मशक्कत के बाद डेड बॉडी मिली।

विज्ञापन
Bhopal One of four friends who went to take bath in Badi Talab drowned divers found body after hard work
तालाब में नहाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के श्यामला हिल्स थाना इलाके में स्थित वर्धमान पार्क के सामने बड़े तालाब में डूबने से 15 साल के साहिल विश्वकर्मा की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, साहिल कक्षा नौवीं का स्टूडेंट था। हादसा शुक्रवार की शाम का है, साहिल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए बड़े तालाब गया था। शनिवार को बॉडी को तालाब से तलाश कर निकाला गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल विश्वकर्मा (15) पुत्र अजीत विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया सेमरा का रहने वाला था। वह प्राइवेट स्कूल से नौवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को मोहल्ले में रहने वाले दोस्त यशवंत, राहुल शर्मा और भोला यादव के साथ नहाने के लिए बड़े तालाब में पहुंचा था। उसे तैरना नहीं आता था, पीठ में एक कैन बांधकर तैरना सीख रहा था। उसने एक बड़े से पत्थर पर चढ़कर तालाब में छलांग लगाई। इसी बीच गहरे पानी में गया और दोबारा बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


उसकी पीठ पर बंधी कैन पानी से बाहर निकल आई। दोस्तों ने शोर मचाकर मदद मांगी। लोगों ने नगर निगम के गोताखोर और पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार की रात तक शव की तलाश की जाती रही, लेकिन बॉडी नहीं मिली। शनिवार को एक बार फिर तलाश शुरू की, तब सुबह 11:30 बजे बॉडी बरामद की जा सकी। मृतक की एक बड़ी बहन और एक भाई है। उसके पिता फैब्रीकेशन का काम करते हैं। श्यामला हिल्स पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed