फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: On fertilizer shortage, Patwari said- BJP leaders are doing black marketing, Kamal Nath said fertilize

Bhopal: खाद किल्लत पर पटवारी बोले- BJP नेता ही कर रहे कालाबाजारी,कमलनाथ ने कहा खाद संकट कोई प्राकृतिक आपदा नही

Sat, 09 Nov 2024 05:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 09 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

प्रदेश में खाद की कमी को लेकर पीसीसी चीफ ने बीजेपी नेताओं पार कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।वहीं कमलनाथ ने भी कहा है कि खाद संकट कोई प्राकृतिक आपदा नहीं जिसका निवारण ना हो सके। नेताप्रतिपक्ष सिंघार ने भी सरकार को घेरा है। 

विज्ञापन
Bhopal: On fertilizer shortage, Patwari said- BJP leaders are doing black marketing, Kamal Nath said fertilize
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के किसान डीएपी खाद की कमी से परेशान हो रहे हैं लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपने लिए खाद की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं वहीं प्रदेश में खाद की परेशानी को लेकर सियासत शुरू है। वही दूसरी तरफ प्रदेश सरकार भरपूर मात्रा में खाद होने की बात कह रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी एक दिन पहले कहा था कि प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है। जिसको लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशना साधा है। पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता झूठ बोलते है और खुद ही खाद की कालाबाजारी करते है। वहीं प्रदेश में खाद की किल्लत पर पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मे सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन



खाद संकट कोई प्राकृतिक आपदा नहीं
पूर्क सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सवाल करते हुए लिखा है कि, खाद का संकट कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह आपकी सरकार की अनदेखी और कृषि विभाग की अधूरी तैयारियों का नतीजा है। सरकार का दायित्व होता है कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की समय से पहले व्यवस्था कर ली जाए, ताकि मांग और पूर्ति का संतुलन बना रहे लेकिन आपकी सरकार नफरत फैलाने और लोगों को लड़ाने में इतना व्यस्त रहती है कि खाद-बीज जैसे जरूरी काम प्राथमिकता में ही नहीं रहते।
विज्ञापन



सार्वजनिक झूठ बोल रहे वीडी शर्मा
खाद संकट को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सार्वजनिक झूठ बोल रहे हैं। शर्मा कह रहे प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं और दूसरी तरफ बीजेपी के नेता ही खाद की कालाबाजारी कर रहे। प्रदेश में खाद की लाइन में लगे किसानों को लाठियों से पिटवाया जा रहा। सुबह 3 बजे से  खरीदी केंद्र के बाहर लाइन लगाने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। जबकि कुछ दिन पहले ही जबलपुर में 2780 मीट्रिक टन डीएपी पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1800 से 2000 रुपए में व्यापारी बेच रहे खाद
जीतू पटवारी ने बताया कि खाद की किल्लत को लेकर किसानों का कहना है कि जो खाद सरकारी खरीदी केंद्रों पर मिलनी चाहिए तो वहीं खाद निजी व्यापारियों के यहां पर मिल रही है। निजी व्यापारी मौके का फायदा उठाकर 1350 रुपए की खाद की बोरी 1800 से 2000 रुपए में बेच रहे हैं। घंटो लाइन में लगने के बाद बम मुश्किल कुछ किसानों को तीन से चार बोरी खाद मिल रही है, लेकिन कुछ किसानों को खाद के बिना ही लौटना पड़ रहा है।



सिंघार ने कहा, किसान जाग रहे, सरकार चिर निद्रा में
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा है कि, एमपी में हर नागरिक किसी न किसी वजह से सरकारी व्यवस्थाओं से नाराज है। डीएपी के बाद अब किसान यूरिया के लिए सोसायटियों के बाहर रात्रि जागरण करने के लिए मजबूर हैं। रबी फसल की बोनी शुरू हो गई और सरकार चिरनिद्रा में है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर सहित पूरे प्रदेश के हालात ऐसे ही हैं। जब कृषि मंत्री अपने इलाके के किसानों को डीएपी मुहैया नहीं करा पा रहे तो बाकी जिलों की हालत समझी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed