फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal New Year 2021 Celebration News: Bhopal news year celebration covid-19 guidelines two thousand policemen will be active till late night

भोपाल: नए साल का जश्न मनाएं, मगर संभलकर, 2000 पुलिसकर्मी हर किसी पर रखेंगे नजर

Thu, 31 Dec 2020 04:48 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Thu, 31 Dec 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Bhopal New Year 2021 Celebration News: Bhopal news year celebration covid-19 guidelines two thousand policemen will be active till late night
भोपाल: न्यू ईयर पार्टी 2021 - फोटो : Pixabay

नए साल 2021 के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोग जश्न के मूड में हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस टीम उत्पातियों पर नजर रखने को तैयार हो चुकी है। दरअसल, डीआईजी ने कहा है कि सभी लोग नए साल के जश्न के दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करें, जिससे किसी को भी असुविधा न हो। ऐसे में उत्पात मचाने वालों पर नजर रखने के लिए पूरे शहर में दो हजार पुलिसकर्मियों को 150 पॉइंट्स पर तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी ब्रीथ एनालाइजर से आने-जाने वालों की जांच करेंगे। इस दौरान गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

यह है पुलिस की योजना

भोपाल पुलिस के मुताबिक, कोरोना महामारी के बीच होने वाले नए साल के जश्न के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इसके तहत रोजाना रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री 31 दिसंबर की रात दो बजे तक लागू रहेगी। इसके अलावा शहर में किसी भी जगह रात 12:30 बजे के बाद पार्टी नहीं होने दी जाएगी। अगर तय समयसीमा के बाद भी डीजे चलता मिला या पार्टी जारी मिली तो आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने दिए कड़े दिशा-निर्देश

डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि पुलिस किसी के जश्न में खलल नहीं डालना चाहती। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल और शासकीय आदेशों का पालन करें। सभी होटल, रेस्तरां, मैरिज गार्डन और कॉलोनियों में होने वाले बड़े आयोजनों की जानकारी थाना प्रभारियों को दे दी गई है। यदि वहां गाइडलाइंस का पालन होता नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यहां मिलेगी तुरंत मदद

पुलिस के मुताबिक, नए साल के जश्न के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी प्लानिंग की गई है। इसके तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर किसी को ट्रैफिक व्यवस्था में परेशानी महसूस होती है तो वह ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर- 0755-2677340, 2443850 पर सूचना दे सकते हैं। हालांकि, 31 दिसंबर की रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। सभी भारी वाहनों को खजूरी बाईपास, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर, 11 मील, कोलार और साक्षी ढाबा से रात दो बजे तक शहर में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed