फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Woman sentenced to life imprisonment for killing her husband

Bhopal News: पति की हत्या करने वाली महिला को आजीवन कारावास की सजा,देवर की हत्या करने पर पति की मौत का राज खुला

Fri, 27 Jan 2023 08:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 Jan 2023 08:09 PM IST
सार

विशेष लोक अभियोजक भोपाल राम कुमार खत्री ने बताया कि शुक्रवार को अपर सत्र न्याायाधीश युगल रघुवंशी ने पति की हत्या के मामले में आरोपी उर्मिला मीणा को दोषी पाया। उसे 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 500 रू अर्थदण्ड एवं धारा 201 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 अर्थदण्ड से दण्डित का निर्णय सुनाया।

विज्ञापन
Bhopal News: Woman sentenced to life imprisonment for killing her husband
कोलार में घर से निकला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पति की हत्या कर घर के सेफ्टी टैंक में गड्डा खोद कर गाड देने वाली महिला को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। महिला ने पहले अपने देवर के साथ मिलकर पति रंजित मीणा की हत्या की। फिर बेटे और पड़ोसी के साथ मिलकर देवर मोहन मीणा की हत्या कर दी। देवर की पहचान होने के बाद पूछताछ में महिला ने पति की हत्या करने का खुलासा किया था।

विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक भोपाल राम कुमार खत्री ने बताया कि शुक्रवार को अपर सत्र न्याायाधीश युगल रघुवंशी ने पति की हत्या के मामले में आरोपी उर्मिला मीणा को दोषी पाया। उसे 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 500 रू अर्थदण्ड एवं धारा 201 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 अर्थदण्ड से दण्डित का निर्णय सुनाया। वहीं, महिला के ऊपर उसके देवर मोहन मीणा की हत्या का केस अलग से चल रहा है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा 
कोलार थाना क्षेत्र में मई 2021 में एक व्यक्ति की लाश कलियासोत नदी के पास मिली थी। जिसकी पहचान मोहन मीणा के रूप में हुई। इस मामले में पूछताछ में मृतक की भाभी उर्मिला मीणा, नाबालिग भतीजे और एक पड़ोसी राजेश वाल्मीकि से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। उर्मिला के उसके देवर से संबंध थे। उससे अनबन होने पर उसने अपने बेटे के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। साथ ही उर्मिला ने पूछताछ में बताया उसने उसने देवर मोहन मीणा के साथ पांच साल पहले 2016 में पति की हत्या करने की बात कबूल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मिला कंकाल 
उर्मिला मीणा के पुलिस को बताया कि उसने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर घर में ही सेफ्टी टैंक में गड्डा खोद कर गाड दी। लोगों के पूछने पर बताया कि वह बाहर चला गया है। आरोपी की बताई जगह पर पुलिस ने खुदाई गराई। जहां से एक मानव नर कंकाल निकाला। जांच अधिकारी ने मानव कंकाल एवं आरोपिया एवं उसके बच्चों के डीएनए की जांच एफएसएल से करवाई गई। इसकी रिपोर्ट में मानव कंकाल उसके बच्चों का जैविक पिता होना पाया गया एवं आरोपिया उर्मिला मीणा बच्चों की जैविक माता पाई गई। वहीं, उसके बच्चों ने भी गवाही दी कि उनके पिता को मां और चाचा ने मिलकर मारा था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्चों ने बताया कि  पति को मां ने पिता के सिर पर हथौड़ा और चाचा ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने उर्मिला से हत्या करने वाला हथौड़ा भी जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed