फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Three arrested for stealing Rs 30 lakh from a businessman's house

Bhopal News: शाहपुरा में व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 07:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Mar 2025 07:20 AM IST
सार

लिस ने आरोपियों से सोने के जेवर और चांदी की सिल्ली बरामद कर ली है और अन्य जेवरों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह भोपाल में अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Three arrested for stealing Rs 30 lakh from a businessman's house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा थाना क्षेत्र में व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश चोरी करने वाले हैं और एक चोरी का सामान खरीदने वाला। पुलिस के अनुसार 18-19 मार्च की दरमियानी रात जय भवानी सोसायटी में रहने वाले गोपाल प्रसाद अग्रवाल के यहां से बदमाश 300 ग्राम सोने के जेवर और आठ लाख रुपये नकरी चोरी कर ले गए थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नहीं मिले भावना गोलीकांड के आरोपी अब तक, एक टीम ग्वालियर रवाना
विज्ञापन


फरियादी घटना के समय शहर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद 33 वर्षीय आशुतोष श्रीवास्तव पिता ओम प्रकाश श्रीवास्तव नि. म.न. 102 ई ब्लाक शीतल हाईट मिसरोद, 30 वर्षीय जितेन्द्र उर्फ जीतू मीणा पिता मोहन सिंह निवासी सतलापुर मण्डीदीप और इंदौर के छत्रीपुरा निवासी  धर्मेन्द्र उर्फ मनीष प्रजापति पिता ओम प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हाईकोर्ट का फैसला- जैन समाज के वैवाहिक मामलों का निपटारा हिंदू विवाह अधिनियम के तहत होगा

आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव और जितेन्द्र मीणा ने चोरी का सामान धर्मेंद्र को बेचा था, इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों ने 300 ग्राम सोने के जेवर और आठ लाख रुपये चोरी करना स्वीकार कर लिया है। सोने के जेवर और चांदी की सिल्ली बरामद की गई है और अन्य जेवर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शंका है कि यह गिरोह भोपाल में और कई वारदात में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed