फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Those who harm greenery will not be spared, administration's bulldozer will run on encroachment

Bhopal News: हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 28 Nov 2023 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 10:18 AM IST
सार

शहर के ग्रीन बेल्ट एरिया में पैर पसारे खड़े 692 अतिक्रमणों को हटाने का काम जारी है। सोमवार को शासकीय अवकास के बाद मंगलवार से इस पर फिर से कार्रवाई शुरू होगी। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Those who harm greenery will not be spared, administration's bulldozer will run on encroachment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों की अब खैर नहीं है। ग्रीन बेल्ट एरिया में अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर मंगलवार से फिर चलेगा। सोमवार को अवकाश होने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो पाई थी। लेकिन 28 नवंबर को जिला प्रशासन की टीम बड़े पैमाने पर कार्रवाई करेगी। इस दौरान भोपाल नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और वन विभाग की टीमें भी पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी। बता दें, यह अतिक्रमण सेंट्रल वर्ज से लेकर रोड साइड पर किया गया है। जिसने बीते पचास सालों में भोपाल की खूबसूरती और हरियाली को निगलने का काम किया है। इनमें कच्चे से लेकर पक्के निर्माण तक कर लिए गए हैं। झुग्गी, दुकान, मकान, पार्किंग बना ली है। 
विज्ञापन


692 लोकेशन चिन्ह्वित
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के बाद भोपाल के ग्रीन बेल्ट एरिया में 692 लोकेशन पर अतिक्रमण हटाए जाने हैं। एनजीटी के इन निर्देशों के बाद पिछले दो दिनों से इस पर एक्शन भी शुरू हो गया है। शनिवार और रविवार को दो दिनों में ही भोपाल में अलग अलग स्थानों पर 150 से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। लेकिन अभी भी 500 अधिक अतिक्रमण बाकी हैं जिन्हें हटाया जाना है। ये सभी ग्रीन बेल्ट एरिया में हैं। 
विज्ञापन


प्रदूषण पर भी एक्शन
इधर, शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए आरटीओ का उड़नदस्ता एक बार फिर सक्रिय होगा। वाहनों का puc सर्टिफिकेट चैक किया जाएगा। अब तक 550 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनसे ढाई लाख का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed