फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Son swindled Rs 65 lakh from elderly mother FD and pension fraud case registered

Bhopal News: बेटे ने बुजुर्ग मां की एफडी और पेंशन के 65 लाख रुपये हड़प लिए, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 10 Dec 2024 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 09:47 PM IST
सार

बेटे ने बुजुर्ग मां की एफडी और पेंशन के 65 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Bhopal News Son swindled Rs 65 lakh from elderly mother FD and pension fraud case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिपलानी पुलिस ने एक बुजर्ग महिला की रिपोर्ट पर उसके ही बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद बेटे ने मां के नाम की एफडी और पेंशन खाते से करीब 65 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने यह प्रकरण कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रंजना भसीन (71) नीरजा नगर फेस-2 पिपलानी में रहती हैं और गृहिणी हैं। उनके पति डॉक्टर बृजमोहन भसीन शासकीय अस्पताल से रिटायर हुए थे। करीब छह साल पहले डॉक्टर भसीन का निधन हो गया था। उनका बेटा अंकित अयोध्या नगर में रहता है और जीएसटी विभाग में नौकरी करता है। फिलहाल वह सीहोर जिले में पदस्थ है।
विज्ञापन


बता दें कि अंकित पर आरोप है कि उसने मां के नाम की एफडी और पेंशन खाते से रुपये निकाल लिए और पिता के नाम का प्लॉट भी बेच दिया। रंजना ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट में परिवाद लगाया था। कोर्ट ने पिपलानी पुलिस को अंकित के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed