फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Shot himself in the leg to implicate someone else in property dispute, three arrested

Bhopal News: प्रॉपर्टी विवाद में दूसरे को फंसाने के लिए खुद के पैर में मारी गोली, तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 07:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Mar 2025 07:41 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से षड्यंत्र का खुलासा किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों के खिलाफ विदिशा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Shot himself in the leg to implicate someone else in property dispute, three arrested
विकाश तिवारी, संजय उर्फ गांधी और शैलेन्द्र सिंह राजपूत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में होली मनाने विदिशा से आए तीन लोगों में एक व्यक्ति को गोली लगने का सनसनीखेज मामला सामने आया। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। इस बात की सूचना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने जिस व्यक्ति के पैर में गोली लगी है उसे और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों षड्यंत्र पूर्वक विदिशा से भोपाल आए। प्रापर्टी संबंधी विवाद में अपने प्रतिद्वंदी को फंसाने के लिए कार के अंदर गोली चलाकर पैर में चोट बनाई और पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किए जाने की शिकायत कर दी। आरोपियों ने प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने को लेकर रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज चेक कर पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- होटल में आर्डर दिया था चिली पनीर का, परोस दिया चिली चिकन, मामला पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम ब्रांच अखिल पटेल ने बताया कि 14 मार्च की रात विकास तिवारी ने शिकायत की कि मेरे दोस्त शैलेन्द्र सिंह राजपूत के पैर में होली मनाते समय केरवा रोड पर गोली मार दी गई है। पुलिस ने जांच टीम बनाकर पड़ताल शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया, उनसे भी पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पुराना विवाद है। संपत्ति और लेनदेन का विवाद है, इसलिए विकास तिवारी ने पूरा षड्यंत्र रचा है। 

ये भी पढ़ें- तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन से दो ऑनलाइन ठगों को किया गिरफ्तार, 35 लाख रुपये की ठगी का खुलासा

पुलिस ने भोपाल में घटनास्थल से लेकर आरोपियों के विदिशा स्थित निवास और ठिकानों तक के करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तब मामले का खुलासा हुआ। निर्दोषों को फंसाने के लिए साजिश रची गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शैलेन्द्र सिंह राजपूत, विकास तिवारी और संजय उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ विदिशा के विभिन्न धाराओं में दर्जन भर से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed