फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal news: Netaji had to protest after stopping the bier, family members scuffled

Bhopal news: अर्थी रुकवाकर धरना देना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, परिजनों ने की हाथापाई, भाजपा ने साधा निशाना

Sun, 17 Sep 2023 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 04:13 PM IST
सार

भोपाल के अन्ना नगर में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला एक अर्थी में पहुंच कर राजनीति कर रहे थे। यहां परिजन भड़क गए। उन्होंने शुक्ला को मौके से फटकार कर भगा दिया। 

विज्ञापन
Bhopal news: Netaji had to protest after stopping the bier, family members scuffled
कांग्रेस नेता के साथ हाथापाई हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्थी रुकवाकर फोटो खिंचवाना, धरना प्रदर्शन करना कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। नेता जी की इस हरकत से नाराज परिजनों ने न सिर्फ उनके साथ हाथापाई कर दी बल्कि अपशब्द कहकर उन्हें मौके से चलता भी कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि मोजूद लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। ये पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, मामला यह है कि कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला राजधानी भोपाल के स्लम एरिया अन्ना नगर में एक अर्थी में पहुंचे थे। यहां वे अर्थी रुकवाकर धरना देने का प्रयास करने लगे। इतना ही नहीं प्रदर्शन के लिए शुक्ला जमीन पर भी बैठ गए, लेकिन ये बात मृतक के परिजनों को नागवार गुजरी। ऐसे में गुस्साए परिजनों ने न सिर्फ शुक्ला को धरने से उठा दिया बल्कि उनके और उनके कार्यकर्ताओ के साथ हाथापाई कर उन्हें मौके से रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की मौत एक दुर्घटना में ही है। 
विज्ञापन


नरेला से टिकट की कर रहे दावेदारी
मनोज शुक्ला विधानसभा चुनाव में नरेला सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। उनके अलावा महेंद्र चौहान भी कांग्रेस से यहां दावेदार हैं। शुक्ला लंबे समय से टिकट के प्रयास में हैं। इसके पहले भी शुक्ला कई बार विवादों में आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा से विश्वास सारंग नरेला विधानसभा सीट से विधायक हैं। सारंग प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शुक्ला की हाथापाई का वीडियो वायरल होने पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के प्रति जनता का आक्रोश जारी है। भोपाल के एक कांग्रेस नेता मौत पर राजनीति करने गए और जनआक्रोश के शिकार हो गए। सुरजेवाला जी, भोपाल में आपके नेताओं पर जूते बजना शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रति जनआक्रोश है ये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed