फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Mahila Congress protest against Vijayvargiya, will not tolerate insult to dear sister and Lakshmi

Bhopal News: विजयवर्गीय के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, बोली लाडली बहना और लक्ष्मी का अपमान नहीं सहेंगे

Sat, 08 Apr 2023 06:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Apr 2023 06:57 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय महिलाओं के कपड़ो पर टिप्पणी कर शूर्पणखा कहने पर घिरते जा रहे है। भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर उनके बयान पर माफी मांगने की मांग की। 

विज्ञापन
Bhopal News: Mahila Congress protest against Vijayvargiya, will not tolerate insult to dear sister and Lakshmi
भोपाल में विजयवर्गीय के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलाश विजवर्गीय के महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सियासत भी तेज हो गई है। भोपाल में शनिवार को महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के शिवाजी नगर स्थित सरकारी आवास पर पहुंची। महिला कांग्रेस की नेत्रिओं ने हाथों में बेशरम की टहनियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारे लगाए कि लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी का अपमान नहीं सहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि अपने आप को मध्य प्रदेश में लाड़ली किशोरियों का मामा और लाड़ली बहनों का भाई कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं का अपमान किया है। अगर उनमें तनिक भी शर्म है तो वह माफी मांगे।  
विज्ञापन


विभा पटेल ने कहा कि विजयवर्गीय का ये बयान प्रदेश की तमाम लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहनों समेत नारी जाति के खिलाफ होकर घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उनकी तुलना शूर्पनखा से करना अत्यंत अशोभनीय, अनुचित, शर्मनाक और दूषित मानसिकता का परिचायक है। ऐसे गंभीर विषय पर प्रदेश की लाड़लियों का मामा और खुद को लाड़ली बहनों का भाई बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुप्पी पर भी विभा पटेल ने हैरानी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 19 वर्ष के कार्यकाल में मध्यप्रदेश महिला अत्याचार, बलात्कार, अपहरण के मामलों में देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रदेश में अबोध बालिका से लेकर बुजुर्ग महिला तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की तमाम लाड़ली बहनें वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed