{"_id":"6915d77e1ba334329104848a","slug":"bhopal-news-ijtema-will-begin-in-bhopal-from-tomorrow-pilgrims-have-started-coming-administration-has-tight-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में कल से शुरू होगा इज्तिमा, जायरीनों का आना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर, ट्रैफिक प्लान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में कल से शुरू होगा इज्तिमा, जायरीनों का आना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर, ट्रैफिक प्लान जारी
Thu, 13 Nov 2025 06:40 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:40 PM IST
सार
भोपाल में शुक्रवार से 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय धार्मिक समागम में करीब 15 लाख जायरीन के आने की उम्मीद है। आयोजन स्थल ईंटखेड़ी में सुरक्षा, आवास, ट्रैफिक और पार्किंग की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जबकि शहर में विशेष डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
भोपाल पहुंचे जायरीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक आलमी तब्लीगी इज्तिमा की मेजबानी करने जा रही है। इस साल यह आयोजन अपने 78वें संस्करण में शुक्रवार 14 नवंबर से 17 नवंबर तक ईंटखेड़ी के घासीपुरा मैदान में होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक समागम में करीब 15 लाख जायरीन के शामिल होने की संभावना है। गुरुवार को जमतियों का आना शुरू हो गया है। विदेशों से आने वाले जायरीन के लिए अनुवादकों की टीम लगाई गई है। मूक-बधिर श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सहायता केंद्र तैयार किए गए हैं।
परंपरा और इतिहास
भोपाल का तब्लीगी इज्तिमा 1947 में महज 13 लोगों के साथ मस्जिद शकूर खां से शुरू हुआ था। 1971 में इसे ताज-उल-मसाजिद परिसर में शिफ्ट किया गया, और फिर बढ़ती भीड़ के चलते 2003 से इसका आयोजन ईंटखेड़ी में किया जा रहा है। आज यह बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ दुनिया के तीन सबसे बड़े इज्तिमाओं में शामिल है।
कार्यक्रम का स्वरूप
इज्तिमा की शुरुआत शुक्रवार की सुबह फज्र की नमाज के साथ होगी। इसके बाद इस्लामी विद्वानों के बयान (व्याख्यान) होंगे। शुक्रवार को असर की नमाज के बाद करीब 300 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया जाएगा। सोमवार को लाखों की भीड़ सामूहिक इज्तिमाई दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन करेगी। देश के हर कोने और विदेशों से जमातें भोपाल पहुंचने लगी हैं। मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्रशासन और इंतेजामिया की तैयारियां
आयोजन के लिए बिजली, पानी, साफ-सफाई, मेडिकल कैंप, सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर 120 एकड़ में पंडाल और 300 एकड़ में पार्किंग एरिया बनाया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड और 30 हजार से अधिक वालंटियर्स तैनात रहेंगे। इज्तिमा कमेटी ने बताया कि इस बार 70 पार्किंग जोन बनाए गए हैं ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे।
ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है। 17 नवंबर (सोमवार) को दुआ की नमाज के दौरान सुबह 6 बजे से पुराने शहर, करोंद, गांधी नगर, लालघाटी, भारत टॉकीज, बोगदा पुल और नादरा बस स्टैंड इलाकों में भारी जाम की संभावना है। भारी वाहनों का प्रवेश 15 नवंबर से करोंद चौक तक प्रतिबंधित रहेगा। 17 नवंबर की सुबह 4 बजे से शहर में बाहरी जिलों से ट्रकों और डंपरों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें-मोहन भागवत के बयान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार,कहा-हिंदू धर्म की तुलना संघ से करना सनातन धर्म का अपमान
बसों और यात्रियों के लिए मार्ग
इंदौर, सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद और जबलपुर से आने वाली बसें आईएसबीटी तक सीमित रहेंगी।
विदिशा की बसें छैपड़ा बायपास से भानपुर रोटरी तक जाएंगी।
बैरसिया से आने वाले वाहन गोलखेड़ी-मुबारकपुर बायपास होकर इज्तिमा स्थल की ओर जाएंगे।
एयरपोर्ट जाने वाले वाहन लालघाटी और वीआईपी रोड होकर जा सकेंगे।
रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन रोशनपुरा-चेतक ब्रिज मार्ग से प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें-इज्तिमा से पहले सुरक्षा तैयारियों का बड़ा रिहर्सल और फोर्स ब्रीफिंग, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर चौकसी
हेल्पलाइन और सुझाव
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें। किसी परेशानी की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम (0755-2677340, 2443850) या हेल्पलाइन नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है।