फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Hunter who supplied black deer and nilgai meat arrested

Bhopal News: काले हिरण और नीलगाय का शिकार करने वाला गिरफ्तार, होटलों और पार्टियों में सप्लाई करता था मांस

Mon, 01 Sep 2025 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Sep 2025 08:00 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार छुरी और 315 बोर की देशी राइफल जब्त की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह राजगढ़, सीहोर, रायसेन, सागर और चिड़ीखो के जंगलों में शिकार करता था।

विज्ञापन
Bhopal News: Hunter who supplied black deer and nilgai meat arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे शिकारी को गिरफ्तार किया है, जो भोपाल और आसपास के जिलों में काले हिरण और नीलगाय का शिकार कर उसके मांसा को भोपाल में शादी पार्टियों में खपाने का कार्य करता है। आरोप है कि यह शिकारी गिरोह के साथ मिलकर पुराने भोपाल के कुछ चुनिंदा बड़े होटलों में भी जंगली जानवरों का मांस, गोश बेच चुका है। हालांकि होटलों का खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


पुलिस ने वन विभाग द्वारा फरार घोषित किए गए तीन शिकारियों में शक-ए-जफर बेग उर्फ धार को गिरफ्तार कर लिया है। शिकारी के पास से एक धारदार छुरी मिली है। इसके बाद उसके पास से एक 315 बोर की देशी राइफल भी जब्त की गई है। आशंका है कि वह इसी देशी राइफल से ही जंगली जानवरों का शिकार करता था।
विज्ञापन


टीला जमालपुरा थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि काले हिरण और नीलगाय के शिकार मामले में फरार आरोपी जफर बेग उर्फ धार को पुलिस तलाश रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी क्षेत्र में है और भोपाल से भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर जफर बेग को धर दबोचा। जफर बेग पुराना बदमाश है, उसे पुतलीघर के पास से पकड़ा गया है। पुलिस ने इसं संबंध में वन विभाग को भी सूचना दे दी है। वन विभाग भी आरोपी से पूछताछ करेगा। भोपाल वन मंडल ने भोपाल पुलिस को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के फरार तस्कर फईम बेग उर्फ बम, जफर बेग उर्फ धार तथा यूसुफ उर्फ चिकना सहित अन्य तस्करों की सूचना भेजी थी। इसके बाद से ही इन तस्करों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने जफर बेग को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश के 17 जिलों में आज होगी भारी बारिश,भोपाल में सुबह से गिर रहा पानी, MP में बारिश का कोटा फुल

फहीमबम के घर मिला था जंगली जानवर का मीट
टीआई सिंह ने बताया कि इस साल ग्यारह जुलाई को वन विभाग की टीम ने कुख्यात बदमाश फजीम बम के घर पर छापा मारकर वन्य प्राणी का मीट जब्त किया था। जांच में पाया गया कि उक्त मीट काले हिरण का है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने फहीम के बेटे हुजेफा शेख को गिरफ्तार किया था। हुजेफा ने पूछताछ में अपने साथी जफर बेग और यूसुफ चिकना का नाम बताया था। इसके बाद से ही वन विभाग दोनों बदमाशों के साथ फहीम बम की तलाश कर रहा था। तीनों बदमाशों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस ने जफर बेग को गिरफ्तार कर पूछताछ कर वन विभाग को सौंप दिया है। जफर ने पूछताछ में बताया कि वह शादी पार्टियों के साथ अन्य बड़े आयोजनों में जंगली जानवरों जैसे हिरण, काले हिरण और नील गाय के मांस की सप्लाई करता था। पूछताछ में शिकारी ने खुलासा किया कि वह राजगढ़, सीहोर, रायसेन, सागर और चिड़िखो के जंगलों में शिकार खेलते हैं। जंगली जानवरों के शिकार में सफेद रंग की दो स्कॉर्पियो का उपयोग किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस उक्त दोनों वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed