फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Former Union Minister and BJP leader Sartaj Singh passed away after prolonged illness

Bhopal: पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 12 Oct 2023 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 08:54 AM IST
सार

Bhopal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और एमपी सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे पांच बार के सांसद और दो बार के विधायक रहे हैं। नर्मदापुरम समेत प्रदेश की राजनीति में उनका अच्छा दखल था। वे सिख समाज का प्रतिनिधित्व करते थे। 

विज्ञापन
Bhopal News: Former Union Minister and BJP leader Sartaj Singh passed away after prolonged illness
सरताज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ व कद्दावर नेता सरताज सिंह का आज निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। भोपाल निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार बताए जा रहे थे। भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने उनके निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। पारिवारिक मित्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरताज सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को इटारसी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 
विज्ञापन


2018 के चुनाव में अपनी परंपरागत सीट सिवनी मालवा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में चले गए थे। यहां कांग्रेस ने उन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के खिलाफ लड़ाया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। सरताज सिंह ने दिसंबर 2020 मे भाजपा में घरवापसी कर ली थी। भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित बीजेपी के किसान सम्मेलन में वो दोबारा भाजपा मे शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


ऐसा रहा राजनीतिक करियर
सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके हैं। वे केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से 1989 से 1996 तक की अवधि में तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर नीखरा को लगातार 1998 में लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को हराया। 1999 में लोक सभा चुनाव नहीं लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed