{"_id":"673ee91794b1478a8e03e4be","slug":"bhopal-news-eagerness-to-know-the-heritage-during-world-heritage-week-colours-scattered-on-the-canvas-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: विश्व धरोहर सप्ताह में विरासत जानने की ललक, कैनवास पर बिखरे रंग, देखें आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: विश्व धरोहर सप्ताह में विरासत जानने की ललक, कैनवास पर बिखरे रंग, देखें आयोजन
Thu, 21 Nov 2024 01:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:32 PM IST
सार
19 से 25 नवंबर तक मनाए जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता "पुरातत्व धरोहर एवं संग्रहालय में प्रदर्शित पुरावशेष पर आधारित" थी।
विज्ञापन
विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी धरोहर को करीब से जानने, उसको निहारने और उसके लिए समग्र जानकारी जुटाने के लिए एक बहु आयामी आयोजन किया जा रहा है। विश्व धरोहर सप्ताह के शीर्षक से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पुरातत्त्व, अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय द्वारा विभिन्न विधाओं को उकेरा जा रहा है।
19 से 25 नवंबर तक मनाए जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता "पुरातत्व धरोहर एवं संग्रहालय में प्रदर्शित पुरावशेष पर आधारित" थी। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई और इसमें प्रदेशभर के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का सबसे अनोखा पहलू यह था कि विद्यार्थियों को संग्रहालय में रखी मूर्तियों के सामने बैठकर प्रेरणा लेने का अवसर मिला, ताकि वे पुरातत्विक धरोहर से जुड़े अपनी कलात्मक रचनाएं प्रस्तुत कर सकें।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हमारे सांस्कृतिक धरोहर और पहचान को समझने के लिए प्रेरित करना था, ताकि वे अपने इतिहास और संस्कृति के महत्व को जानें और उसे संजोकर रखें। यह आयोजन विद्यार्थियों के बीच पुरातत्व धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम "विश्व धरोहर सप्ताह" के अंतिम दिन 25 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।