{"_id":"67e0ba22d14665f64f04be0c","slug":"bhopal-news-a-taxi-driver-found-a-child-crying-in-a-garbage-heap-while-walking-on-the-road-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: राह चलते टैक्सी ड्राइवर को सुनाई दी रोने की आवाज, कचरे के ढेर में मिला बच्चा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: राह चलते टैक्सी ड्राइवर को सुनाई दी रोने की आवाज, कचरे के ढेर में मिला बच्चा, पुलिस को सौंपा
Mon, 24 Mar 2025 07:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Mar 2025 07:19 AM IST
सार
टैक्सी ड्राइवर मुश्ताक खाक ने कचरे के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी और देखा कि एक नवजात बोरी में लिपटा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्चा कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा अभी स्वस्थ है और उसे ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन
कचरे के ढेर में मिला मासूम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के करोंद क्षेत्र में फिर एक निर्दयी मां जन्म देने के बाद नवजात को कचरे के ढेर में फेंक कर चली गई। न जानें किन हालातों के चलते एक मां इतनी क्रूर हो गई कि जिसको जन्म दिया उसी को फेंक दिया। पुलिस जहां बच्चा मिला है उसके आसपास के रास्तों और घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
निशातपुरा पुलिस के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात एक टैक्सी ड्राइवर मुश्ताक खाक सड़क से निकल रहा था तो कचरे के ढेर से किसी नवजात के रोने की आवाज आई। इसके बाद वह व्यक्ति कचरे के ढेर में देखा तो एक नवजात बच्चा कचरे के ढेर में बोरी के अंदर था। मुश्ताक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चे को कचरे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम ने नवजात को हमीदिया स्थित कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चा अभी स्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झाबुआ में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल; छत की ढलाई करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नवजात बच्चे के स्वस्थ होने के बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। इधर पुलिस नवजात को जन्म देने वाली निर्दयी मां की भी तलाश कर रही है। जन्म देने वाली अज्ञात मां के खिलाफ नवजात की पहचान छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल इसे जन्म देने वाली मां का पता नहीं चला है। अस्पताल में मासूम को ऑक्सीजन भी दी जा रही है, ताकि किसी प्रकारण की परेशानी न हो और वह जल्दी स्वस्थ हो जाए।
