फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 2131 cows missing from Jeev Daya Gaushala, Congress says BJP leaders doing leather business

Bhopal News: जीव दया गौशाला से 2131 गायें गायब, कांग्रेस बोली भाजपा नेता कर रहे चमड़े का कारोबार

Tue, 31 Jan 2023 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

पशुपालन विभाग और नगर निगम से मिली जानकारी के बाद जीव दया गौशाला से 2131 गायें गायब होने का खुलासा हुआ। दरअसल जनवरी 1961 गाय थीं। वहीं, नगर निगम ने एक साल में 2236 गाय भेजीं। जिनमें से 100 के करीब गायों की मौत हुई। जिसके अनुसार गौ शाला में 4 हजार के आसपास गाय होना थी, लेकिन यहां के रिकॉर्ड में 1950 ही गायें दर्ज मिली

विज्ञापन
Bhopal News: 2131 cows missing from Jeev Daya Gaushala, Congress says BJP leaders doing leather business
जीव दया गौशाला से 2131 गायें गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की सबसे बड़ी जीव दया गौशाला में गायों के गायब होने का मामला गरमाते जा रहा हैं। गौशाला से एक साल में 2131 गायें गायब है। गौशाला के पास सैकड़ों गायें मृत मिली हैं। इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर चमड़े का कारोबार करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पशुपालन विभाग जांच के लिए टीम गठित की हैं।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग और नगर निगम से मिली जानकारी के बाद जीव दया गौशाला से 2131 गायें गायब होने का खुलासा हुआ। दरअसल जनवरी 1961 गाय थीं। वहीं, नगर निगम ने एक साल में 2236 गाय भेजीं। जिनमें से 100 के करीब गायों की मौत हुई। जिसके अनुसार गौ शाला में 4 हजार के आसपास गाय होना थी, लेकिन यहां के रिकॉर्ड में 1950 ही गायें दर्ज मिली। इसके बाद ही बाकी गायों के गायब होने का खुलासा हुआ। वहीं, गौ शाला प्रबंधन की की तरफ से नगर निगम के द्वारा बताई जा रही गायों की संख्या से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है मामला- 
नगर निगम की तरफ शहर में घूमने वाले पशुओं को पकड़कर काजी हाउस में रखा जाता था। जहां से पशु मालिक अपने जानवरों को जुर्माना भर कर ले जाते है। वहीं, जिन जानवरों को कोई नहीं ले जाता उनको गौ शालाओं को दे दिया जाता था। भोपाल शहर में वर्ष 2022 में नगर निगम ने दो हजार गायों को पकड़कर गौ शाला को दिया गया। इन जानवारों के ही गायब होने की बात सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी बनाई, तीन दिन में देगी रिपोर्ट
इस मामले में पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. अजय रामटेके ने कहा कि हमने जांच के लिए टीम गठित की है। जो तीन दिन में रिपोर्ट देंगी। इसमें इस बात की भी जांच की जा रही है कि भोपाल में नगर निगम के द्वारा एक ही गौ शाला में गायें भेजी गई। जबकि शहर में 34 गौशाला हैं।
 
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि जीव दया गौशाला का संरक्षण भाजपा के एक नेता द्वारा किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत होता है कि पशुसंहार कर चमड़े का यह कारोबार किसी बड़े व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किया रहा है। उन्होंने कहा कि गौशाला में गायों के खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है, जो पानी वहां गाय पी रही है उसमें बड़ी मात्रा में काई जमी हुई है, गायों को खाने के लिए घास भी नहीं मिल रही है।


सांसद ने सीएम को लिखा पत्र
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गौशाला में गोवंश की दुर्दशा से व्यथित होकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र है। उन्होंने प्रदेश में संचालित समस्त गौशाला की जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed