फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Monsoon is increasing rapidly in MP, has hit 19 districts so far, flights going to Delhi diverted to B

Bhopal: एमपी में तेजी से बढ़ रहा मानसून, अब तक 19 जिलों में दी दस्तक, दिल्ली जा रही फ्लाइट भोपाल में डायवर्ट

Tue, 17 Jun 2025 08:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 17 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।19 जिलों में मानसून एंट्री ले चुका है। इस दौरान प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर भी जारी है। दिल्ली में ज्यादा बारिश होने के चलते जोधपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Monsoon is increasing rapidly in MP, has hit 19 districts so far, flights going to Delhi diverted to B
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को इंदौर समेत 15 जिलों में दस्तक दी। एक दिन पहले सोमवार को 4 जिलों में मानसून पहुंचा था। अब तक 19 जिलों में मानसून एंट्री ले चुका है। इस दौरान प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर भी जारी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सतना, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। इधर दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। शिवपुरी में ही पारा सबसे ज्यादा 40 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया है। दिल्ली में ज्यादा बारिश होने के चलते फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट कर एयरपोर्ट पर करीब 4:50 बजे शाम को लैंड कराया गया।
विज्ञापन



24 घंटे में भोपाल पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल में अगले 24 घंटे में मनसून पहुंच सकता है। सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। मौसम विभाग की मानें तो एक सप्ताह में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इससे पहले प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं भारी या अति भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान जताया है। उमरिया, शहडोल, मैहर और सीधी में तूफानी हवा चलने का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में मानसून कभी भी दे सकता है दस्तक, नगर निगम ने तेज की तैयारी,कंट्रोल रूम शुरू कर जारी किया नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सिस्टम एक्टिव जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है। वहीं, मानसून भी सक्रिय हो गया है। आने वाले चार दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

यह भी पढ़ें-नौ साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, दो लाख नए पद सृजित होंगे, सीएम बोले- सभी वर्ग के हित का रखा ध्यान


अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

18 जून : 
अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल में बारिश होने की संभावना है।

19 जून : भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में आंधी और बारिश का अलर्ट है।

20 जून: कटनी में अति भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, खंडवा, झाबुआ में भी भारी बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर में मौसम साफ रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed