फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister Sarang got angry over the delay in the construction work of CM Rise School, said- the neglige

Bhopal: सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्य में देरी पर भड़के मंत्री सारंग, बोले- अधिकारियों की लापरवाही सहन नहीं

Fri, 03 Jan 2025 05:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 03 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

भोपाल में सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्य में देरी पर मंत्री विश्वास सारंग अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। मंत्री ने निर्माणाधीन सीएम राइज़ स्कूल का किया निरीक्षण के दौरान कहा लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal: Minister Sarang got angry over the delay in the construction work of CM Rise School, said- the neglige
अधिकारियों से चर्चा करते मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को भोपाल रे करोंद स्थित निर्माणाधीन सरदार पटेल सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाई जाए और निर्माण में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर किया जाए। 
विज्ञापन


लपारवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
स्कूल का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण की गति धीमी होने के कारण इसे पूरा होने में एक वर्ष और लग सकता है। मंत्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंत्री के जवाब नहीं दे सके अधिकारी
निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने स्कूल के डिज़ाइन और क्लासरूम के स्पेस को लेकर अधिकारियों से जानकारी मांगी, लेकिन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए| इस पर मंत्री सारंग ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार पर्याप्त स्थान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्कूल के मुख्य भवन में बने कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। कॉरिडोर की चौड़ाई बच्चों की संख्या के लिहाज से कम होने पर  उन्होंने निर्देश दिया कि कॉरिडोर के पास बनी असेंबली एरिया को बंद करने के बजाय खुला रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों को पर्याप्त स्थान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर सेफ्टी और सुरक्षा पर जोर
 सारंग ने स्कूल निर्माण में फायर सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और तय मानकों के अनुसार फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री  सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसे शीघ्र पूरा किया जाए। 


30 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य
सरदार पटेल सीएम राइज स्कूल का निर्माण लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विद्यार्थियों को एक समृद्ध और सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिसर में 34 क्लास रूम, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेस रूम, किचन स्टोर सहित डायनिंग हाल, 5 लेब, स्टाफ रूम, इलेक्ट्रिक रूम समेत विभिन्न सुविधाएं विद्यार्थिंयों के लिये उपलब्ध होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed