{"_id":"684f06325669b260270fc55e","slug":"bhopal-man-sets-wife-on-fire-over-dispute-later-dies-by-suicide-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो जिंदा जलाया, फिर अधेड़ पति ने खुद को आग लगा ली, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो जिंदा जलाया, फिर अधेड़ पति ने खुद को आग लगा ली, दोनों की मौत
Sun, 15 Jun 2025 11:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:21 PM IST
सार
भोपाल के ईटखेड़ी में विवाद के बाद पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद को जला लिया। इलाज के दौरान रविवार को दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने ससुराल जाने से पत्नी के मना करने पर उसे जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। वह अपने साले को भी जिंदा जलाकर हत्या करना चाहता था। पुलिस ने दोनों की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय दीपक मेहरा पिता रामप्रसाद अरवलिया गांव के पास रहता था। पास में ही उसकी ससुराल थी। पत्नी राधा से आए दिन होने वाले विवाद के कारण परिवार में तनाव रहता था। कुछ दिनों पहले पत्नी राधिका मेहरा 15 साल के बेटे और 12 साल की बेटी के साथ अपने मायके चली गई थी। पत्नी पति पर शराब पीकर आने से मना करती थी और पति पत्नी पर शक करता था। राधिका बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शराब छोड़ने के लिए कहता तो दोनों में मारपीट हो जाती। 8 जून को दीपक मेहरा पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा था। रात में ससुराल में ही रुका था, लेकिन पत्नी उसके साथ ससुराल आने को तैयार नहीं थी। 9 जून को जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी दीपक ने पत्नी और साले पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पेट्रोल की महक से साले की तुरंत नींद खुल गई, जिसकी वजह से वह बहुत कम जल पाया और राधिका की साड़ी में आग तेजी से लगी, इस कारण वह गंभीर रूप से जल गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बहन की शादी में आए एयरफोर्स अफसर को तिरंगे में लपेटकर दी अंतिम विदाई, बेटी पूछती रही- मां पापा कब आएंगे
खुद को भी जला लिया
पत्नी को जलता देख दीपक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। साले ने शोर मचाया तो घर के बाकी लोग लगे और राधिका को बचाने का प्रयास किया। इस बीच राधिका गंभीर रूप से झुलस गई और दीपक भी पूरी तरह से झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान पहले पत्नी और रविवार सुबह पति की भी मौत हो गई।
