फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Mahila Congress protested at Minister Shah's bungalow, said- the protest will continue until he resign

Bhopal: महिला कांग्रेस ने मंत्री शाह के बंगले में किया प्रदर्शन, बोली-जब तक इस्तीफा नहीं होगा जारी रहेगा विरोध

Thu, 15 May 2025 08:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 15 May 2025 08:02 PM IST
सार

विजय शाह के बंगले के बाहर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मंत्री के इस्तीफे की मांग की। महिलाएं हम भी सोफिया कुरैशी हैं क्या हम आतंकवादी हैं? जैसे लिखे वाक्य की तख्तियां हाथ में लिए हुए थीं।
 

विज्ञापन
Bhopal: Mahila Congress protested at Minister Shah's bungalow, said- the protest will continue until he resign
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह का विवादित बयान और उसका विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भोपाल में विजय शाह के श्यामला हिल्स स्थित बंगले के बाहर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शाह के बंगले के सामने और बीजेपी नेत्री उमा भारती के बंगले के पहले ही बेरिकेटिंग कर रास्ता बंद कर दिया था। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मंत्री के इस्तीफे की मांग की। विभा पटेल ने कहा कि हम भी सोफिया कुरैशी हैं क्या हम आतंकवादी हैं? जैसे लिखे वाक्य की तख्तियां हाथ में लिए हुए थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


हम सब महिलाएं सोफिया कुरैशी
 मंत्री शाह के बंगले के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विभा पटेल ने कहा कि हम सब महिलाएं सोफिया कुरैशी हैं, क्या हम आतंकवादी हैं? यह हमें भाजपा और उसके मुख्यमंत्री मोहन यादव बताएं। उन्होंने सवाल दागा कि छतरपुर के नौगांव की बेटी, प्रदेश और देश की गौरव कर्नल सोफिया कुरैशी आतंकवादी हैं क्या?  
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर 
 विभा पटेल ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अमर्यादित, असभ्य, आपत्तिजनक है। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस भाषा का उपयोग करना लोकतंत्र, संविधान, देश की लाड़ली बहनों समेत सेना का भी अपमान है। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उन पर एक्शन लिया लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते मामूली धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई लेकिन अब तक न तो मंत्री शाह की गिरफ्तारी हुई और न  ही उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया गया। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मंत्री शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां से फटकार मिलने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। 

यह भी पढ़ें-विवाद के बीच आदिवासी पहचान का सवाल, मंत्री विजय शाह के समर्थन में आए BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार


बड़े नेताओं की खामोशी से हैरत
 विभा पटेल ने कहा कि भाजपा का नारी सम्मान का दावा खोखला है। उसका चाल-चरित्र बताता है कि वह नारी सम्मान के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है। देश की बहादुर बेटी को अपमानित करने वालों पर कार्रवाई करने के बदले भाजपा की मोहन यादव सरकार उन्हें मंत्री पद से हटाने के बदले बचा रही है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा की खामोशी से हैरत होती है। 
उन्होंने महिला पहलवान विनेश फौगाट के साथ हुए उत्पीड़न का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपी पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भी भाजपा ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। यह उदाहरण भाजपा के 'नारी सम्मान' के दावे का है। 

यह भी पढ़ें-मंत्री विजय शाह पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव, SC और MPHC की फटकार के बाद सियासी उथलपुथल तेज, जानें सब

भाजपा के षडयंत्र को समझना होगा
 विभा पटेल ने कहा कि ‘भाजपा सरकार दिखावे के लिए नारी शक्ति का नाम लेती है और महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शन भी उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ साधने और चुनाव में वोट जुटाने का जरिया भर है। महिलाओं को भाजपा के षडयंत्र को समझना होगा। जागरूक होना होगा। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना प्रदेश महामंत्री राजलक्ष्मी नायक फरजाना खान, महक राणा, राजकुमारी केवट, रतन तंत्र पांडे आदि वरिष्ठ महिलाएं विशेष रूप से मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed