फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Love Jihad: Now love jihad in Gunga, 17 and a half year old minor raped after befriending her

Bhopal Love Jihad: अब गुनगा में लव जिहाद, साढ़े सत्रह साल की नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म

Thu, 01 May 2025 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 07:30 PM IST
सार

भोपाल के गुनगा थाने में लव जिहाद का मामला सामने आया, जिसमें नाबालिग पीड़िता से आरोपी साहिल खान ने फर्जी पहचान से दोस्ती कर दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर धमकाया। पुलिस ने पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
Bhopal Love Jihad: Now love jihad in Gunga, 17 and a half year old minor raped after befriending her
भोपाल में लव जिहाद का एक और मामला गुनगा थाना क्षेत्र से सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित गुनगा थाने में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण पॉक्सो की धाराएं भी लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


गुनगा थाना थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि पीड़िता साढ़े सत्रह साल की है और पढ़ाई छोड़कर घर का कार्य करती है। कुछ माह पहले उसकी दोस्ती पास के ही गांव में रहने वाले साहिल खान पिता मतीन खान से हुई थी। साहिल खान पीड़िता के गांवों में खेतों में काम करने जाता था, तभी उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद आए दिन मिलना-जुलना शुरू हुआ तो आरोपी ने झांसे में लेकर एक दिन घुमाने गया और वहां धमकी देकर दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: हिंदू छात्राओं को रईसजादों से संबंध बनाने का दबाव बनाता था साहिल, बेचने वाले थे अश्लील वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को शादी का झांसा दिया था, बाद में वह मुकर दिया। आरोपी ने पीड़िता को चुप रहने के लिए धमकी भी थी। पीड़िता की काउंसिलिंग कराई गई। यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पहले हिंदू बनकर ही दोस्ती की थी। आरोपी साहिल खान को विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 




बैरसिया में जेठ ने बहू के साथ किया दुष्कर्म 
इधर बैरसिया में एक जेठ ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया है। नवविवाहिता की रिपोर्ट पर ससुराल वालों के खिलाफ दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी जेठ ने दुष्कर्म किया, जबकि ससुराल वालों ने उसे चुप रहने की हिदायत दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सांसद बोले- किसी मियां में ताकत हो तो लव जिहाद करके दिखाए, मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने करीब चार महीने पहले जनवरी 2025 में एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के करीब चार दिन बाद ही जेठ नशे की हालत में घर पहुंचा और बहू के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बहू ने जब इसका जानकारी अपने पति और सास-ससुर को दी तो उन्होंने बदनामी का हवाला देकर उसे चुप करा दिया। उसके बाद जेठ के हौसले बढ़ गए और उसने कई बार बहू का शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर पीड़िता ने मंगलवार को थाने जाकर जेठ, पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed