फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Liquor is being sold at a rate higher than MRP, Leader of Opposition Singhar shared a video and asked

Bhopal: एमआरपी से ज्यादा रेट पर बिक रही शराब, नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने वीडियो शेयर कर पूछा जिम्मेदार कौन?

Sun, 08 Jun 2025 05:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 08 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का वीडियो एक्स पर शेयर कर मप्र सरकार और आबकारी के अधिकारियों को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर लिखा एमपी में शराब की कीमतों के घोटाले का जिम्मेदार कौन?

विज्ञापन
Bhopal: Liquor is being sold at a rate higher than MRP, Leader of Opposition Singhar shared a video and asked
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शराब की दुकानों में ज्यादा रेट में सेल करने का आरोप लग रहे हैं। विधान सभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का वीडियो एक्स पर शेयर कर मप्र सरकार और आबकारी के अधिकारियों को घेरा है।नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर लिखा एमपी में शराब की कीमतों के घोटाले का जिम्मेदार कौन?
विज्ञापन




विज्ञापन

मनमानी कीमत पर क्यों बिक रही है शराब
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने आगे लिखा कि जब बाजार में हर चीज MRP पर मिलती है, तो शराब की दुकानों पर शराब मनमानी कीमत पर क्यों बिक रही है। इसलिए कि यह एक बड़ा खेल है और इस खेल में कई अफसर और शराब माफिया की टीमें खेल रही हैं। सिंघार ने लिखा कि बिना राजनीतिक शह के न तो आबकारी अफसर हिम्मत कर सकते हैं और न शराब माफिया। समझ लीजिए कि इस गोरखधंधे की डोर किसके हाथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 41 CMHO और सिविल सर्जन बदले, 5 साल से भोपाल में जमे CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाया


रेट लिस्ट चस्पा करने के बाद भी पालन नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि आश्चर्य की बात तो यह कि आबकारी आयुक्त ने 1 अप्रैल से MP की हर शराब दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करने का आदेश दिया, कीमत भी तय कर दी, पर इसका पालन नहीं हुआ। इंदौर में तो 2 महीने बाद भी किसी दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं करवाई गई। जबलपुर कलेक्टर ने तो इस मामले में कार्रवाई भी की। मनमाने दाम पर बिकती शराब के हिस्सेदारों ने ही दुकानों को ऐसा न करने की हिम्मत दी होगी।

यह भी पढ़ें-सीएम मोहन यादव के घर एक बार फिर गूंजेगी शहनाई, सादे समारोह में छोटे बेटे अभिमन्यु ने की इशिता से सगाई

मैं तो MP में शराबबंदी का पुरजोर समर्थक हूं
सिंघार ने लिखा कि ये जानकारी उपमुख्यमंत्री और आबकारी विभाग संभालने वाले देवड़ा जी की जानकारी में भी आई होगी। उन्होंने कुछ किया नहीं या उन्हें करने नहीं दिया गया। शराब की मूल कीमत और खरीददारों से वसूली गई कीमत का फर्क ही सारे खेल की जड़ है। मैं तो MP में शराबबंदी का पुरजोर समर्थक हूं। पर, सरकार इस पर विचार ही नहीं कर रही। फिर भी राजस्व के लिए शराब बेचना सरकार की मजबूरी है, तो सही कीमत पर तो बिके।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed