फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Kamal Nath called the investigation into irregularities in NEET a waste

Bhopal: NEET में हुई गड़बड़ी की जांच को कमलनाथ ने खानापूर्ति बताया, बोले- सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकारा

Sun, 23 Jun 2024 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:06 PM IST
सार

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी में जांच को कमलनाथ ने केवल खानापूर्ति बताया है। और कहा कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Bhopal: Kamal Nath called the investigation into irregularities in NEET a waste
कमलनाथ ने नीट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक परेशान हो रहे हैं। वहीं विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने नीट परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अब तक की कार्रवाई को खानापूर्ति बताया है। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है। परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जांच CBI को सौंपी है। उससे स्पष्ट है कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


अन्याय के शिकार हुए विद्यार्थियों को न्याय मिलता नहीं दिख रहा
पूर्व सीएम कमलनाथ में आगे लिखा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि पेपर लीक होने से सबसे ज़्यादा नुकसान उन अभ्यर्थियों का हुआ है जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे। सरकार की अब तक की कार्रवाई से अन्याय का शिकार हुए इन छात्रों को कोई भी न्याय मिलता प्रतीत नहीं होता। हो सकता है कि सरकार की कार्रवाई से परीक्षा में धांधली करने वाले कुछ लोग कानून के शिकंजे में आ जाएं, लेकिन इससे उन छात्रों को कोई फायदा नहीं होगा जो योग्य होने के बावजूद नीट परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इन अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का एक ही तरीका है कि नीट की परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से आयोजित किया जाए। सरकार को इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने के बजाय अभ्यर्थियों को न्याय देने का प्रश्न बनाना चाहिए और नए सिरे से परीक्षा करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed