फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: If the recognition of private schools is cancelled, the future of the children will not be ruined, the

Bhopal: निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होने पर बच्चों का नहीं खराब होगा भविष्य, सरकारी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

Sat, 02 Aug 2025 07:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 02 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

प्रदेश भर के करीब 250 स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी मान्यता पिछले माह रद्द कर दी गई है। इन स्कूलों के बच्चों का एडमिशन पास के सरकारी स्कूल में कराया जाएगा ताकि उनका भविष्य ना खराब हो। 

विज्ञापन
Bhopal: If the recognition of private schools is cancelled, the future of the children will not be ruined, the
डीपीआई भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर के करीब 250 स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी मान्यता पिछले माह रद्द कर दी गई है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन अब विभाग ने निर्णय लिया है कि इन स्कूलों के बच्चों का एडमिशन पास के सरकारी स्कूल में कराया जाएगा ताकि उनका भविष्य ना खराब हो। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा गया कि ऐसे विद्यार्थियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरे स्कूल में प्रवेश दिलाया जाए।
विज्ञापन



भोपाल के 12 स्कूलों की मान्यता हुई समाप्त
राजधानी भोपाल के ही करीब 12 स्कूल हैं जिनकी मानता रद्द की गई है। यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के एडमिशन अवैध हो गए हैं। अब बच्चों की आगे की पढ़ाई पर संकट है। इस कारण अब डीईओ की जिम्मेदारी होगी कि इन स्कूलों में दर्ज बच्चों को नजदीक के स्कूलों में प्रवेश दिलाएं। यह आदेश सत्र शुरू होने के चार माह बाद हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-विधानसभा में पूर्व CM स्व. पं.रविशंकर शुक्ल की जयंती पर नमन,सीएम ने अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन



दस्तावेज पेश नहीं कर पाए स्कूल
प्रदेश के  250 स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है। ये स्कूल जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। कुछ स्कूलों के पास जमीन नहीं थी तो कुछ के पास पर्याप्त जमीन और रजिस्ट्री के कागज नहीं थे। अपील में जाने वाले 50 स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण हुआ वहीं 50 स्कूलों का मामला अभी भी लंबित है।

यह भी पढ़ें-बीयू को मिला NAAC-A ग्रेड, विद्यार्थियों को लाभ, मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रिसर्च के नए अवसर

2500 विद्यार्थियों को दिया जाएगा सरकारी स्कूल में प्रवेश
राजधानी भोपाल के अंकुर हायर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर चौक स्थित सेवन हिल्स, सर्वधर्म कोलार स्थित प्रीति हायर सेकेंडरी स्कूल, कोलार स्थित राजपुष्पा, पार्थ, ज्ञान कृष्णा समेत अन्य स्कूल शामिल है। इन स्कूलों में मान्यता समाप्त करने का कारण जमीन नहीं होना बताया गया है। इन स्कूलों में करीब दो ढाई हजार विद्यार्थी हैं। इन स्कूलों के करीब 2500 विद्यार्थियों को पास के सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed