फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Hamidia Hospital: Dr. Deepak Maravi resigns, Dr. Ashish Gohia appointed as new superintendent

Bhopal Hamidia Hospital: डॉ. दीपक मरावी ने दिया इस्तीफा, डॉ. आशीष गोहिया को बनाया नया अधीक्षक

Mon, 27 Jun 2022 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 07:01 PM IST
सार

भोपाल के हमीदिया चिकित्सा महाविद्यालय के नए अघ्यक्ष डॉ. आशीष गोहिया को बनाया गया है। डॉ. दीपक मरावी ने आज ही इस्तीफा देकर तत्काल कार्यमुक्त करने का निवेदन किया था। 

विज्ञापन
Bhopal Hamidia Hospital: Dr. Deepak Maravi resigns, Dr. Ashish Gohia appointed as new superintendent
डॉ. दीपक मरावी ने तत्काल कार्यमुक्त करने का निवेदन किया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चाओं में रहने वाले भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके स्थान पर डॉ. आशीष गोहिया को नया अधीक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 14-15 जून को डॉक्टर दीपक मरावी पर 50 से अधिक नर्सों ने दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। नर्सों का कहना था कि डॉ. मरावी छुट्टी मंजूर करने या किसी भी काम से अपने कक्ष में बुलाकर गंदे तरीके से टच करते हैं। आपत्तिजनक बातें करते हैं। नर्सों का आरोप है कि वह रात में शराब के नशे में नर्सों के चेंबर में घुसकर आपत्तिजनक हरकत करते हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। हालांकि 20 जून को ही हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी पर लगे नर्सों से अश्लील हरकत व अभद्रता जैसे गंभीर आरोप साबित नहीं हुए और जांच समिति ने उन्हें क्लीनचिट दे दी थी।
विज्ञापन


सोमवार को दीपक मरावी ने तत्काल पदमुक्त करने का निवेदन किया गया था। अधिष्ठाता और मुख्य कार्यपालन अधिकारी गांधी चिकित्सा महाविद्यालय स्वशासी समिति भोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बताया गया कि दीपक मरावी का निवेदन स्वीकार कर उन्हें कार्य से मुक्त कर दिया गया है।  डॉ. आशीष गोहिया को हमीदिया चिकित्सालय का अस्थायी प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed