फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Guests will get world class health facilities at GI Summit, more than 300 doctors and paramedical staf

Bhopal: GI समिट में मेहमानों को वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं, 300 से ज्यादा डॉक्टर, पैरामेडिकल रहेंगे तैनात

Thu, 20 Feb 2025 06:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 20 Feb 2025 06:53 PM IST
सार

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली जीआई समिट में वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान 300 से ज्यादा डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ रहेंगे तैनात रहेंगे। किसी प्रकार जांच के लिए पैथोलॉजी लैब रहेगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Guests will get world class health facilities at GI Summit, more than 300 doctors and paramedical staf
जीआई समिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 24 व 25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS ) कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रहा है। इस दौरान 300 से ज्यादा डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। विभाग ने बड़े पैमाने पर चिकित्सा व्यवस्थाएं की गईं है। समिट में आने वाले अतिथियों के लिए प्रत्येक बिंदु पर समीक्षा कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर अत्याधुनिक चिकित्सा यूनिट बनाई जा रही है। यहां पर आईसीयू बेड्स, कार्डिएक डिफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन, ईसीजी, मल्टीपेरा मॉनिटर, बीपी एंड ब्लड ग्लूकोज सहित तमाम आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल व टेंट सिटी में पैथोलॉजिकल जांच की व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा स्थितियों में उपचार के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों का दल तैनात रहेगा। शासकीय और निजी चिकित्सा संस्था स्तर पर भी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

एयरपोर्ट, होटल और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेगी टीम
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सहित वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री , अधिकारीगण, मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि , उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय कर एयरपोर्ट, होटल्स एवं कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सक दल, चिकित्सा उपकरणों सहित एम्बुलेंसेज मौजूद रहेंगी।  इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित निजी क्षेत्र से अपोलो सेज हॉस्पिटल, सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बंसल अस्पताल, एल एन मेडिकल कॉलेज, चिरायु मेडिकल कॉलेज, नोबेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नर्मदा ट्रॉमा सेंटर, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, पीपल्स मेडिकल कॉलेज, कैरियर एवं हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर इत्यादि की टीम 23 से 25 फरवरी के बीच चिकित्सा सेवाओं के लिए तैनात रहेंगी। एयरपोर्ट, होटल्स, टेंट सिटी एवं कार्यक्रम स्थल को आकस्मिक चिकित्सा के लिए विभिन्न अस्पतालों के साथ टैग किया गया है। जिनके कंटेंजेसी हॉस्पिटल निकटस्थ निजी अस्पताल व फिनिटिव अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और हमीदिया अस्पताल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम श्री एयर एम्बुलेंस रहेगी तैयार 
समिट के दौरान 23 से 26 फरवरी के बीच पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सर्विसेज आकस्मिक स्थिति के लिए एयर एम्बुलेंस तैयार रखेंगी। भोपाल जिले में संचालित सभी 108 एम्बुलेंस तथा उनके उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की गई है। आवश्यक होने पर अन्य जिलों की 108 एम्बुलेंस भी स्टैंडबाय मोड पर तैयार रहेंगी।  निजी एवं शासकीय अस्पतालों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ की उपलब्धता, आकस्मिक स्थिति हेतु पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था, ऑपरेशन थिएटर, विभिन्न समूह के रक्त की व्यवस्था, जीवन रक्षक उपकरणों, औषधियां,ऑक्सीजन,वेंटीलेटर, एचएफएनसी, सीपेप, एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।  

सभी स्वास्थ्य संस्थाएं रहेंगी हाई अलर्ट मोड
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को हाई अलर्ट मोड रखा गया है। अस्पतालों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, उपकरण, एम्बुलेंस, ऑपरेशन थिएटर, वेंटिलेटर, एचएफएनसी, सीपेप, विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। सभी व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु  नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल व होटल्स के अलावा पार्किंग स्थलों व रास्ते के मुख्य चौराहों पर भी एंबुलेंस तैयार रहेंगी। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवश्यकता होने पर 1 से 4 मिनट में आकस्मिक सेवा एवं एंबुलेंस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed