{"_id":"67c1ce225c76da76f7017dd0","slug":"bhopal-for-the-first-time-in-youth-congress-outsiders-took-interview-for-spokesperson-women-did-not-show-in-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: यूथ कांग्रेस में पहली बार प्रवक्ता के लिए बाहर के लोगों ने लिया इंटरव्यू, महिलाओं ने नहीं दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: यूथ कांग्रेस में पहली बार प्रवक्ता के लिए बाहर के लोगों ने लिया इंटरव्यू, महिलाओं ने नहीं दिखाई रुचि
Fri, 28 Feb 2025 08:29 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:29 PM IST
सार
Youth Congress : युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल में प्रदेश के युवाओं का चयन की प्रक्रिया पूरी हुई। पहली बार युवा कांग्रेस ने प्रवक्ता के लिए बाहर के व्यक्तियों से इंटरव्यू करवाया है। इंटरव्यू में प्रदेश भर से 40 से ज्यादा युवा पहुंचे। एक भी महिला ने भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस 'यंग इंडिया के बोल' में प्रदेश के युवाओं के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई। पहली बार युवा कांग्रेस ने प्रवक्ता के लिए बाहर के व्यक्तियों से इंटरव्यू करवाया। पीसीसी में आयोजित इंटरव्यू में प्रदेश भर से 40 से ज्यादा युवा पहुंचे। युवा कांग्रेस ने एमसीयू के पूर्व कुलगुरु और एक वरिष्ठ पत्रकार को जूरी में शामिल किया था।
विज्ञापन
प्रदेश भर के चयनित युवा ने अपनी प्रतिभा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा बुलाए गए जूरी के समक्ष दिखाई, इसके बाद जूरी ने प्रदेश भर से आए युवाओं में से पांच युवाओं को चयनित कर भविष्य में युवा कांग्रेस की पटना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। ये पांच युवा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम करेंगे। खास बात यह है इस प्रतियोगिता में 29 महिलाओं को बुलाया गया था, लेकिन एक भी महिला नहीं पहुंची।
विज्ञापन
तीन श्रेणी में हुई प्रतियोगिता
मीडिया चेयरमैन युवा कांग्रेस अभियान शुक्ला ने बताया कि प्रोग्राम को 3 श्रेणी में रखा गया था, जिसमें प्रथम श्रेणी में स्पीच, दूसरी श्रेणी में डिबेट और तृतीय श्रेणी में पब्लिक रैली के रूप में प्रदेश भर से आए युवाओं ने अपना वक्तव्य रखा। इसके आधार पर जूरी मेंबरों ने 5 विनर चयनित किए हैं उसके बाद 10 योग्य नाम प्रदेश में प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति के लिए कुछ समय में चयनित किए जाएंगे, बाकी युवाओं को उनके योग्यता अनुसार आने वाले समय पर जिला स्तर में
विज्ञापन
प्रवक्ता बनने का काम किया जाएगा।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल फाइनल कार्यक्रम में जूरी के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, माखनलाल चतुर्वेदी के पूर्व वाइस चांसलर दीपक तिवारी, महिला प्रेस क्लब की अध्यक्ष दीप्ति चौरसिया उपस्थिति रही, एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश सह प्रभारी प्रियंका सारसर पटेल एवं यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम प्रभारी अर्जुन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
